NREGA Card : नरेगा जॉब कार्ड लिस्ट -नरेगा की पेमेंट कैसे चेक करें

Deadline Not Verified

NREGA Card : ग्रामीण विकास मंत्रालय, भारत सरकार को मनरेगा के रूप में भी जाना जाता हैं। Ministry of Rural Development, Government of India को मनरेगा (Nrega) के तहत ग्रामीण क्षेत्रों में निवास करने वाले नागरिको को महात्मा गाँधी जॉब कार्ड (NREGA Card) प्रदान करने की जिम्मेदारी सौंपी गयी हैं। मनरेगा के अंतर्गत गरीब नागरिको को 100 दिन के कार्य दिवस का गारंटी कार्ड दिया जाता हैं जिसे जॉब कार्ड (NREGA Card ) कहते हैं। इस कार्ड के माध्यम से गरीब नागरिको को रोजगार प्राप्त होता हैं,जो कि उनकी आजीविका कमाने का साधन बनता हैं।

यहाँ हम आपको बताएंगे की नरेगा जॉब कार्ड क्या हैं ? नरेगा जॉब कार्ड आवेदन कैसे कर सकते हैं ? Nrega Job Card List Kese Dekhen? आवेदन करने के लिए किन आवश्यक दस्तावेजों की जरूरत होगी ? और नरेगा जॉब कार्ड के लाभ एवं उद्देश्य क्या हैं ? इन सभी से जुडी जानकारियों के विषय में हम आपको विस्तारपूर्वक बताएंगे।

नरेगा क्या हैं ? (National Rural Employment Guarantee Act, 2005)

NREGA की फुल फॉर्म National Rural Employement Guarantee Act है। इसको हिंदी में राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम के नाम से जाना जाता हैं। इस अधिनियम को 5 अगस्त 2005 को पारित किया गया था। आपको बता दें कि नरेगा के नाम संशोधन करके बाद में मनरेगा कर दिया गया था। MGNREGA की फुल फॉर्म Mahatma Gandhi National Rural Employement Guarantee Act हैं। इस योजना के अंतर्गत ग्रामीण नागरिको को 100 दिनों की रोजगार गारन्टी दी जाएगी।

Narega Job Card List, NREGA Card

नीचे दी गयी तालिका के माध्यम से हम आपको नरेगा रोजगार कार्ड से संबंधित कुछ जरूरी सूचना प्रदान करने जा रहें हैं। इन विशेष सूचनाओं के बारे में जानने के लिए आप दी गयी जानकारी पढ़ें –

आर्टिकल का नामनरेगा जॉब कार्ड लिस्ट
विभाग का नामग्रामीण विकास मंत्रालय, भारत सरकार
केटेगरीजॉब कार्ड
लाभार्थी कौन होंगेदेश का श्रमिक वर्ग
उद्देश्य क्या हैश्रमिक वर्ग को रोजगार प्रदान करना
रोजगार गारंटी100 दिनों की
लिस्ट देखने का मोड़ऑनलाइन
वर्तमान वर्ष2023
आधिकारिक वेबसाइटnrega.nic.in

नरेगा जॉब कार्ड लिस्ट में अपना नाम कैसे देखें ?

वे सभी इच्छुक लाभार्थी जो नरेगा जॉब कार्ड लिस्ट 2023 में अपना नाम देखना चाहते हैं और उन्हें जॉब कार्ड सूची देखने की प्रोसेस नहीं पता हैं तो वह लाभार्थी हमारे द्वारा बताये गए स्टेप्स के अनुसार आसानी से Nrega job card list 2023 मेंअपना नाम देख सकते हैं। आइये देखते हैं –

  • NREGA Job Card 2023 देखने के लिए उम्मीदवार सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • उसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होम पेज आ जाता हैं इसी पेज पर नीचे दिए गए REPORTS के सेक्शन में जाकर आपको JOB CARDS के ऑप्शन पर क्लिक करना हैं। जैसा कि आप नीचे दिए गए चित्र के माध्यम से आसानी से देख सकते हैं –
  • इसके बाद आपके सामने सभी राज्यों की सूची आ जाएगी। नीचे दिए गए चित्र के माध्यम से देखें –
Narega Job Card List
  • इस सूची (नरेगा जॉब कार्ड लिस्ट 2023) में आपको अपने राज्य के नाम पर क्लिक करना होगा जैसा माना की आपने उत्तराखण्ड राज्य का चयन किया हैं। उसके बाद आपकी स्क्रीन पर रिपोर्ट्स देखने के लिए एक फॉर्म खुलेगा आप नीचे दिए गए चित्र में देख सकते हैं-
  • फॉर्म में आपको अपने Financial Year, Dictrict, Block, Panchayat आदि का चयन करना होगा।
  • और उसके बाद आपको Proceed के ऑप्शन पर क्लिक कर देना हैं।
  • इसके बाद आपकी स्क्रीन पर आपके जिले की जॉब कार्ड लिस्ट खुल जाएगी।
  • अब आपको इस लिस्ट (नरेगा जॉब कार्ड लिस्ट 2023) में अपना नाम ढूंढ़कर अपने जॉब कार्ड लिंक पर क्लिक करना हैं।
  • इसके बाद आपकी स्क्रीन पर आपका जॉब कार्ड आ जायेगा इसमें आप सभी सूचनाएं देख सकते हैं।
  • इस प्रकार आपकी जॉब कार्ड लिस्ट (नरेगा जॉब कार्ड लिस्ट 2023) देखने की प्रक्रिया पूरी हो जाती हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Saurabh Ninawe

My name is Saurabh and i have 7 years of experience in education industry. in this Sarkari Job blog I provide information about the Jobs, Result, Yojana and many more.

Leave a Comment