Sukanya Samriddhi Yojana Kya Hai | सुकन्या समृद्धि योजना क्या है

By: Saurabh Ninawe

On: 24/05/2023

Follow Us:

Sukanya Samriddhi Yojana Kya Hai – समृद्धि समृद्धि योजना को जनवरी 2022 में महिला एवं बाल विकास मंत्रालय की तरफ से पूरे भारत देश में शुरू किया गया था। इस योजना का मुख्य उद्देश्य नन्ही बालिकाओं के जीवन को प्रभावित करना था। इस योजना के तहत माता-पिता को जीरो से 10 वर्ष तक की बालिका के नाम पर बैंक में खाता खुला कर पैसे निवेश करना इसका मुख्य मकसद है।

Samriddhi Yojana के तहत ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में ऐसी बालिकाएं जिनकी उम्र 10 वर्ष से कम है उनके नाम पर बैंक खाता खुलवा कर ₹250 से लेकर 1.5 लाख रुपए तक का निवेश माता-पिता द्वारा किया जा सकता है। इस योजना के अंतर्गत माता-पिता को केवल 14 वर्षों तक धनराशि को निवेश करना है एवं उसके बाद के 7 वर्षों में सरकार उसके लाभ से उसे बढ़ाएगी।

Samriddhi Yojana eligibility | सुकन्या समृद्धि योजना की पात्रता

सुकन्या समृद्धि योजना की पात्रता ए सरकार द्वारा निर्धारित की जा चुकी है जो निम्न प्रकार से है।

  • आवेदक का भारतीय होना आवश्यक है।
  • आवेदक बालिका की उम्र 10 वर्ष से कम होनी चाहिए।
  • आवेदक बालिका का खाता खुद उसके नाम पर होना चाहिए माता या पिता के बैंक खाते पर पैसे निवेश नहीं किए जाएंगे।
  • एक परिवार की केवल दो बेटियों को इस योजना का लाभ मिल सकता है।
  • एक बिटिया के लिए एक से अधिक अकाउंट नहीं खोला जाएगा।
  • माता-पिता अपनी गोद ली हुई बेटी के लिए भी इस योजना में आवेदन कर सकते हैं।
योजना का नामSukanya Samriddhi Yojana 2023
उद्देश्यसमाज में स्त्रियों और महिलाओं की स्थिति सुधारना
आवेदन प्रक्रियाऑफलाइन माध्यम
लाभार्थीपूरे भारत देश में 10 वर्ष से कम उम्र की बेटियां
Official websitehttps://samriddhabharat.in/sukanya-samriddhi-yojana-hindi/ 

सुकन्या समृद्धि योजना में कितने वर्षों तक पैसे देने हैं | How many years need to pay for Sukanya Samriddhi Yojana? 


भारतीय सरकार द्वारा शुरू किए गए इस सुकन्या समृद्धि योजना में माता-पिता को 14 वर्षों तक पैसों का निवेश करना है। आपको बता दी इस योजना में न्यूनतम धनराशि ₹250 रखी गई है एवं अधिकतम धनराशि 1.5 लाख रुपए तक रखी गई है।

अपनी योग्यता अनुसार माता-पिता को प्रति माह इसमें पैसों का निवेश करना है और यह पैसों का निवेश 14 वर्षों तक लगातार चलता रहेगा। 14 वर्षों बाद इन पैसों की रखो इसके ब्याज दर पर बढ़ती रहेगी और निवेश माता-पिता को नहीं करना है। 21 वर्षों बाद जब खाता मैच्योर हो जाएगा तब बालिका द्वारा यह पैसे निकाले जा सकते हैं।

सुकन्या समृद्धि योजना में आवेदन कैसे करें | How to Apply for Sukanya Samriddhi Yojana 


यदि आप ही भारत देश के निवासी हैं और आपके घर में भी 10 वर्ष से कम उम्र की बिटिया है तो आपको सुकन्या समृद्धि योजना में आवेदन अवश्य करना चाहिए। आवेदन करने के लिए निर्देश नीचे दिए गए हैं उनका अनुसरण करें।

  • सर्वप्रथम आपको अपने नजदीकी बैंक या फिर पोस्ट ऑफिस में जाकर अपनी बेटी के नाम का खाता खुलवाना है।
  • उसके बाद बैंक के ऑफिस से आपको सुकन्या समृद्धि योजना के तहत मिल रहे फॉर्म को ले लेना है।
  • आवेदन फॉर्म प्राप्त करने के बाद आपसे जो भी जानकारियां पूछे गए हैं उन्हें सावधानीपूर्वक भरे।
  • सारी जानकारियों को भरने के बाद आपको आवश्यक दस्तावेजों की जो मांग की गई है उन्हें फॉर्म के साथ संलग्न कर देना है।
  • अगर अपने फोन को पूरी तरह भर लिया और आवश्यक दस्तावेजों को उसके साथ अटैच कर लिया अब आपको ₹250 लेकर अपने आवेदन फॉर्म को बैंक के ऑफिस में जमा करना है।
  • बैंक के अधिकारियों द्वारा आपका आवेदन पूर्ण किया जाएगा और आपको भी सुकन्या समृद्धि योजना से जोड़ा जाएगा।

सुकन्या समृद्धि योजना लाभ | What are the benefits of Sukanya Samriddhi Account?

sukanya samriddhi yojana, Sukanya Samriddhi Yojana Kya Hai
sukanya samriddhi yojana


सरकार की तरफ से सुकन्या समृद्धि योजना एक बहुत बड़ा कदम है जिसे देश की बहन बेटियों की सहायता करने के लिए शुरू किया गया है। इस योजना के अनेकों लाभ है जिनमें से कुछ लाभ को हमने नीचे दर्शाया है ।

  • जैसा कि बताया सुकन्या समृद्धि योजना में आवेदन करने के लिए बेटी की उम्र 10 वर्ष से कम होनी चाहिए तो इतनी कम उम्र में बैंक खाते की सुविधा उपलब्ध हो जाएगी।
  • सुकन्या समृद्धि योजना के तहत बैंक में रखे गए पैसे की ब्याज दर सबसे अधिक होगी कुल 8% का ब्याज दर आपके पैसे से दिया जाएगा।
  • यदि इस योजना के तहत आप सालाना ₹ 1.5 लाख तक निवेश करते हैं तो आपको सेक्शन 80c के तहत टैक्स में अच्छी छूट दी जाएगी।
  • इस योजना में सरकार की तरफ से यह भी प्रावधान है कि आप अपनी सुविधानुसार निवेश कर सकते हैं जैसे कि सबसे न्यूनतम धनराशि ₹250 की रखी गई है और सबसे अधिक राशि 1.5 लाख रुपए तक रखी गई है।
  • योजना की लंबी निवेश की योजना है इसलिए यदि आप अपने पैसे इस योजना में निवेश करते हैं तो लंबे समय तक आप अपने पैसे को स्थिर रख सकते हैं।
  • इस योजना में निवेश किए गए पैसे के बैंक अकाउंट को आप पूरे देश भर में कहीं भी आसानी से ट्रांसफर कर सकते हैं।
  • जैसा कि हमने बताया यह एक सरकारी योजना है तो यह 100% विश्वास पूर्ण है कि आपको आपके पैसे 21 वर्ष के बाद में मेच्योरिटी पीरियड पूरा होने पर बढ़ाकर ही मिलेंगे।

सुकन्या समृद्धि योजना से हानि / Sukanya Samriddhi Yojana Disadvantages

इसके अलावा सुकन्या समृद्धि योजना की हानियां भी है जिसे हमने निम्न प्रकार से दर्शाने का प्रयास किया है।

  • जैसा कि हमने आपको बताया खाते से पैसे केवल आवेदक बिटिया खुद निकाल सकती है, चाहे कितनी भी परिस्थिति खराब हो किसी और को पैसे नहीं दिए जाएंगे।
  • इस योजना में निवेश करने के लिए आपको 21 वर्ष का मेच्योरिटी पीरियड का इंतजार करना होगा उसके बाद ही आपको आपके पैसे बढ़ाकर दिए जाएंगे।
  • एक परिवार की केवल दो बेटियों को इसका लाभ दिया जाएगा।
  • यदि कोई बिटिया अपना खाता 10 वर्ष की उम्र में खुलवाती हैं तो इसके 21 वर्ष बाद यानी कि जब वे 31 वर्ष की होगी तब यह मेच्योरिटी पीरियड पूरा होगा और तब उन्हें पैसे दिए जाएंगे यह पैसे ना उनके उच्च शिक्षा में काम आ सकेंगे और ना ही उनके शादी ब्याह में।

सुकन्या समृद्धि योजना में अभिभावक की मृत्यु हो जाने पर क्या होता है?


आपको बता दें सुकन्या समृद्धि योजना के तहत यदि अभिभावक की मृत्यु हो जाती है तो पैसे किसके होंगे और पैसों को किस प्रकार हासिल किया जाएगा। अभिभावक की मृत्यु होने पर पैसे माता-पिता के हो जाएंगे। और 21 वर्ष के मेच्योरिटी पीरियड पूरा होने से पहले ही वे इस पैसे को निकाल सकेंगे।

इन पैसों को सरकार की तरफ से ब्याज सहित लौटाया जाएगा। परंतु इसमें भी एक अड़चन है कि आप अपने खाते को तभी बंद करवा सकेंगे जब उसकी अवधि 5 वर्ष से अधिक हो गई हो। अभिभावक की मृत्यु हो जाने पर पैसे निकालने के लिए समुचित प्रमाण के साथ Account closing Form भर कर जमा करना पड़ता है। पूर्ण रूप से यह प्रमाणित होने पर की अभिभावक की मृत्यु हो चुकी है, अकाउंट बंद किया जाएगा और माता-पिता को पैसे दे दिए जाएंगे।

FAQ 

Q. क्या मैं सुकन्या समृद्धि योजना के तहत 1000000 जमा कर सकता हूं?

जी नहीं आप केवल 1 महीने में सुकन्या समृद्धि योजना के तहत ₹1000000 जमा नहीं कर सकते परंतु प्रतिवर्ष किस्तों में इन पैसों को जमा किया जा सकता है।

Q. सुकन्या समृद्धि योजना के तहत पैसे किस उम्र में निकाले जा सकते हैं?

खाताधारक के 21 वर्ष के होने पर सुकन्या समृद्धि योजना के तहत पैसे निकाले जा सकते हैं।

Q. क्या सुकन्या समृद्धि योजना टैक्स फ्री है?

जी हां सरकार की तरफ से चलाई जा रही सुकन्या समृद्धि योजना पूर्ण रूप से टैक्स फ्री है।

Q. सुकन्या समृद्धि मासिक है या वार्षिक?

सरकार की तरफ से चलाई जा रही सुकन्या समृद्धि योजना मासिक एवं वार्षिक दोनों रूप से उपलब्ध है। 

निष्कर्ष

यदि आज के हमारे इस पूरे लेख को पढ़ने के बाद अब यह समझ पाए हैं कि सुकन्या समृद्धि योजना क्या है (Sukanya Samriddhi Yojana) तो इस लेख को ज्यादा से ज्यादा लोगों के साथ साझा करें। हम आशा करते हमारे द्वारा जारी की गई जानकारियां के लिए लाभप्रद सिद्ध हुई होंगी। यदि आपको हमारे द्वारा बताई गई जानकारी में किसी प्रकार की त्रुटि लगी हो तो कृपया कमेंट सेक्शन में अवश्य बताएं।

Disclaimer :  sarkarijobfind.co किसी भी सरकारी एजेंसी या राजनीतिक दल का प्रतिनिधित्व नहीं करता। मेरे  द्वारा प्रदान की गई जानकारी सामान्य सूचना के उद्देश्यों के लिए है और यह सार्वजनिक उपलब्ध स्रोतों पर आधारित है। किसी भी फैसले या कार्रवाई करने से पहले संबंधित सरकारी अधिकारी या विभाग से जानकारी की पुष्टि करना सदैव उचित होता है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Saurabh Ninawe

My name is Saurabh and i have 7 years of experience in education industry. in this Sarkari Job blog I provide information about the Jobs, Result, Yojana and many more.

Related Post:-

Leave a Comment