Railway Group D Admit Card : रेलवे ग्रुप D का एडमिट कार्ड कब और कैसे डाउनलोड होगा

By: Saurabh Ninawe

On: 27/03/2026

Follow Us:

रेलवे ग्रुप डी का Admit Card कब आएगा

Railway Group D Admit Card : रेलवे भर्ती बोर्ड द्वारा निकाली गयी भर्तियों के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के लिए अच्छी खबर है। ऐसी खबर आ रही है की आरआरबी ग्रुप डी का एडमिट कार्ड जल्द ही जारी किया जा सकता है। इन पदों की रिक्तियां वर्ष 2019 में निकाली गयी थी जिसके लिए होने वाले एग्जाम की अभी तक डेटशीट नहीं आयी है।

Railway Group D Admit Card

हालाँकि अब इसकी कंप्यूटर बेस्ड परीक्षा जल्द ही कराई जाने की उम्मीद है। ऐसा बताया जा रहा है की परीक्षा के 4 दिन पहले एडमिट कार्ड जारी किया जा सकता है। हालाँकि आप की जानकारी के लिए बता दें की आरआरबी द्वारा अभी इस परीक्षा (RRB Group D Exam Date 2022 ) की कोई आधिकारिक तिथि की घोषणा नहीं की गयी है। इसलिए निश्चित तौर पर अभी परीक्षा हेतु कोई जानकारी नहीं दी जा सकती।

RRB Group D Exam Date 2022

रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड (RRB) द्वारा जारी की गयी ग्रुप डी की परीक्षा के माध्यम से 1 लाख से अधिक पदों पर रिक्तियां भरी जाएंगी। जबकि इन पदों के लिए 1 करोड़ से अधिक लोगों ने आवेदन किया है। इस परीक्षा के लिए सभी आवेदक काफी समय से प्रतीक्षा कर रहे हैं। RRB Group D Exam Date 2021 की परीक्षा जल्द ही होने की संभावना बतायी जा रही है। ऐसा कहा जा रहा है की बहुत जल्द ही परिक्षा की तिथि और परीक्षा के एडमिट कार्ड (आरआरबी ग्रुप डी का एडमिट कार्ड) को आरआरबी की आधिकारिक वेबसाइट और रीजनल वेबसाइट पर जारी किया जाएगा। जिसके माध्यम से सभी आवेदक आरआरबी ग्रुप डी परीक्षा हेतु हॉल टिकट या एडमिट कार्ड (RRB Group D Admit Cardनिकाल सकेंगे।

होगी 103769 रिक्त पदों पर भर्ती

रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड (RRB) द्वारा जल्द ही आयोजित की जाने वाली परीक्षा के माध्यम से 103769 रिक्त पदों की भर्ती की जाएगी। जैसा की आप जानते होंगे की ये परीक्षा पहले जून जाने वाली थी जोकि कोविड के चलते स्थगित की गयी थी। उम्मीद है की इसकी परीक्षा जल्द ही आयोजित की जाएगी। ये परीक्षा सीबीटी के माध्यम से होगी। यानी की ये एक कम्प्यूटर बेस्ड टेस्ट है जिसे उत्तीर्ण करने के बाद सभी अभ्यर्थियों को Physical Efficiency Test, Documents Verification और Medical Test के लिए उपस्थित होना होगा। जिसके बाद ही उनकी भर्ती की प्रक्रिया पूरी होगी।

ऐसे कर सकते हैं आरआरबी ग्रुप डी का एडमिट कार्ड डाउनलोड

आरआरबी ग्रुप डी का एडमिट कार्ड जारी होने के बाद आप यहाँ दी गयी प्रक्रिया को फॉलो करके अपना एडमिट कार्ड / हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं। आइये जानते है ये प्रक्रिया –

  • सबसे पहले आरआरबी की आधिकारिक वेबसाइट rrbcdg.gov.in पर जाएँ।
  • इस के बाद होम पेज पर Results के विकल्प पर क्लिक करें।
  • अब यहाँ Railway Group D Admit Card Download के लिंक पर आप को क्लिक करना है।
  • दिए गए लिंक पर क्लिक करते ही अगला पेज खुलेगा जहां पूछी गयी सभी जानकारी भरनी होगी।
  • सभी जानकरियां – रजिस्ट्रेशन नंबर , डेट ऑफ़ बर्थ , कैप्चा कोड आदि भरें।
  • सभी जानकारी को भरने के बाद आप Submit के विकल्प पर क्लिक करें।
  • अब आप के सामने आरआरबी ग्रुप डी का एडमिट कार्ड खुल जाएगा।
  • अब आप इसे डाउनलोड कर लें। और साथ ही प्रिंट आउट भी निकाल लें।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Saurabh Ninawe

My name is Saurabh and i have 7 years of experience in education industry. in this Sarkari Job blog I provide information about the Jobs, Result, Yojana and many more.

Related Post:-

Leave a Comment