PM Awas Yojana New List: अपने नाम का आवास चेक करें मोबाइल से

By: Saurabh Ninawe

On: 08/09/2023

Follow Us:

PM Awas Yojana New List – सरकार आवास योजना का पैसा जारी करने वाली है। आप अपने घर बैठे मोबाइल फोन से अपना नाम आवास योजना में चेक कर सकते है। अगर आपने ग्रामीण आवास योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन किया है और आपके नाम का आवास मोबाइल से चेक करना चाहते हैं तो नीचे बताए गए निर्देशों का पालन करें।

जैसा कि हम सब जानते हैं प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत सरकार देश के सभी गरीब नागरिकों को पक्का मकान बनाने के लिए 120000 रुपए की राशि दे रही है। इस योजना के जरिए सरकार का उद्देश्य है कि देश के सभी गरीब नागरिकों को जोगी झोपड़ी से निकलकर पक्का मकान में रखा जाए। इसके लिए सरकार हर कुछ महीने पर आवास योजना जारी करती है और जितने लोगों ने इस योजना के लिए आवेदन किया होता है उन्हें लिस्ट में अपना नाम देखना होता है।

PM Awas Yojana New List पीएम आवास योजना 2023

PM Awas Yojana New List

प्रधानमंत्री आवास योजना को साल 2015 में शुरू किया गया था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में लाखों लोगों को पक्का मकान दिया गया है। इस योजना की सफलता को देखते हुए इसे 2025 तक के लिए लागू कर दिया गया है।

आपको बता दे इस योजना को दो भाग में विभाजित किया गया है। शहर में रहने वाले गरीब नागरिकों को बना बनाया पक्का मकान दिया जाता है और आगे घर बनाने के लिए कम ब्याज पर लोन दिया जाता है। लेकिन ग्रामीण या गांव के इलाके में रहने वाले नागरिकों को 120000 रुपए की राशि दी जाती है।

आज हम आपको आवास योजना के अंतर्गत मिलने वाले पैसे की जानकारी देने वाले है। यह पैसा केवल ग्रामीण क्षेत्र में रहने वाले नागरिकों को दिया जाता है। अगर आप पीएम आवास योजना के अंतर्गत पैसा प्राप्त करना चाहते हैं तो आपको नीचे बताए गए निर्देशों का पालन करना होगा लिस्ट में अपना नाम देखना होगा।

पीएम आवास योजना का पैसा किसे मिलता है

प्रधानमंत्री आवास योजना का पैसा पाने के लिए आवेदक को कुछ खास मापदंड पर खरा उतरना होता है – 

  • पीएम आवास योजना का पैसा लेने वाले नागरिक के पास पक्का मकान नहीं होना चाहिए।
  • आवेदन करने वाले व्यक्ति की सालाना आय ₹200000 से कम होनी चाहिए और वह इनकम टैक्स देने का पात्र नहीं होना चाहिए।
  • इस योजना का पैसा गरीब नागरिकों को दिया जाता है, मुख्य रूप से उसे व्यक्ति को जिसके पास बीपीएल कार्ड होता है।
  • आवास योजना का पैसा लेने के लिए व्यक्ति की उम्र 18 वर्ष से अधिक होनी चाहिए।
  • इस योजना का पैसा एक परिवार में एक व्यक्ति को दिया जाता है। 

PM Awas Yojana New List | अपने नाम का आवाज मोबाइल से कैसे चेक करें

  • घर बैठे मोबाइल से आवास योजना का पैसा चेक करने के लिए आपको सबसे पहले आवास योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • होम पेज पर स्टेक होल्डर का विकल्प मिलेगा जिस पर क्लिक करना है।
  • अब एक नया पेज खुलेगा जहां आपको IAY/ PMGAY के विकल्प पर क्लिक करना है और एक नया पेज खुलेगा।
Graamin Awas Yojana
  • नए पेज पर दाहिने तरफ आपको एडवांस सर्च का विकल्प देखने को मिलेगा जिस पर क्लिक करना है।
PM Awas Yojana Apply Online
  • उसे पर क्लिक करने के बाद आपके समक्ष एक फॉर्म खुलेगा जिसमें आपको राज्य जिला ब्लाक ग्राम पंचायत की जानकारी भरकर सबमिट करना है।
Aawas Yojana Apply Online
  • कितना करने के बाद एक नया लिस्ट आपके समक्ष ओपन हो जाएगा जिसमें आप अपना और अपने गांव के अन्य लोगों का नाम आवास योजना की लिस्ट में देख सकते है।

आवास योजना की लिस्ट में नाम न होने पर क्या करें

  • आवास योजना की लिस्ट में अगर आपका नाम नहीं है तो चेक करें आपका मोबाइल नंबर आवास योजना बैंक और आधार कार्ड पर एक ही होना चाहिए।
  • यह भी चेक करें कि जिस बैंक में आपको पैसा चाहिए इस बैंक अकाउंट का डिटेल आवास योजना के फॉर्म में दिया था या नहीं।
  • ध्यान रखें 2011 के जनगणना में जितने भी लोगों का नाम था उनको इस योजना का पैसा दिया जाएगा।
  • अगर यह सभी जानकारी सही है तो आप आवास योजना के आधिकारिक वेबसाइट से शिकायत दर्ज कर सकते हैं।

निष्कर्ष

आज हम आपको ग्राम पंचायत की आवास योजना लिस्ट में अपना नाम चेक करने की प्रक्रिया के बारे में बताया है। हमने आपको सरल शब्दों में कुछ ऐसे निर्देशों के बारे में बताया है जिनका पालन करते हुए आप आसानी से आवास योजना की लिस्ट में अपना नाम देख सकते है। अगर आप PM Awas Yojana New List के बारे में अच्छे से समझ पाए हैं और लिस्ट में अपना नाम देख पाए हैं तो इसे अपने मित्रों के साथ भी साझा करें।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Saurabh Ninawe

My name is Saurabh and i have 7 years of experience in education industry. in this Sarkari Job blog I provide information about the Jobs, Result, Yojana and many more.

Related Post:-

Leave a Comment