Free Ration Card List : फ्री राशन के लिस्ट में अपना नाम चेक करें जिन्होंने ने आवेदन किया है उनका नाम आ गया है

By: Saurabh Ninawe

On: February 19, 2026

Follow Us:

Job Details

Free Ration Card List : खाद्य विभाग द्वारा राशन कार्ड की नई सूची जारी किया जाता है। इसमें उन लोगों का नाम राशन कार्ड से हटाया जाता है जो अपात्र होते हुए भी राशन कार्ड बनवा लिए थे। इसके साथ ऐसे सभी पात्र लोगों का नाम सूची में शामिल जाता है जिन्होंने नया आवेदन किये थे।

नई राशन कार्ड सूची खाद्य विभाग की ऑफिसियल वेबसाइट पर उपलब्ध है। आप या कोई भी व्यक्ति घर बैठे ऑनलाइन अपने मोबाइल या कंप्यूटर से सूची में नाम चेक कर सकता है। लेकिन अधिकांश लोगों को इसकी ऑनलाइन प्रक्रिया के बारे में नहीं पता है। इसलिए यहाँ हम स्टेप by स्टेप सरल तरीके से बता रहे है कि नई राशन कार्ड सूची में अपना नाम कैसे चेक करें ? तो चलिए शुरू करते है।

नई राशन कार्ड सूची में अपना नाम कैसे चेक करें ?

स्टेप-1 nfsa.gov.in वेबसाइट में जाइये

राशन कार्ड सूची में अपना नाम चेक करने के लिए सबसे पहले एनएफएसए की ऑफिसियल वेबसाइट में जाना है। इसके लिए गूगल सर्च बॉक्स में nfsa.gov.in टाइप करके सर्च करें या यहाँ दिए गए डायरेक्ट लिंक को सेलेक्ट करें, इस लिंक के द्वारा आप सीधे राशन कार्ड सूची की वेबसाइट में जा सकेंगे – यहाँ क्लिक करें

स्टेप-2 Ration Cards विकल्प को चुनें

खाद्य सुरक्षा की वेबसाइट खुलने के बाद स्क्रीन पर अलग – अलग सुविधाओं का विकल्प मिलेगा। हमें राशन कार्ड सूची में अपना नाम चेक करना है इसलिए इसलिए यहाँ मेनू में Ration Cards विकल्प को चुनें। इसके बाद Ration Card Details On State Portals विकल्प को सेलेक्ट करें।

स्टेप-3 अपने राज्य का नाम चुनें

इसके बाद स्क्रीन पर भारत के सभी राज्यों का नाम दिखाई देगा। इसमें आपको अपने राज्य का नाम खोजना है। आपका राज्य मिल जाने के बाद उसे सेलेक्ट कीजिये।

स्टेप-4 अपने जिला का नाम चुनें

राज्य का नाम सेलेक्ट करने के बाद उस राज्य में जितने भी जिले है उनका नाम स्क्रीन पर दिखाई देगा। इसमें आपको अपने जिले का नाम खोजना है और उसे सेलेक्ट करना है।

स्टेप-5 अपने एरिया का नाम चुनें

जिला सेलेक्ट करने के बाद उस जिले को अलग – अलग एरिया में विभाजित किया गया है, उसकी सूची स्क्रीन पर दिखाई देगा। इसमें आपको अपने एरिया का नाम खोजना है और उसे सेलेक्ट करना है।

स्टेप-6 अपने राशन दुकान का नाम चुनें

एरिया का नाम सेलेक्ट करने के बाद उस एरिया में जितने भी राशन दुकान होंगे उसकी सूची दिखाई देगा। इसमें आपको अपने राशन दुकान का नाम खोजना है और उसे सेलेक्ट करना है।

स्टेप-7 राशन कार्ड सूची में नाम चेक करें

जैसे ही राशन दुकान का नाम सेलेक्ट करेंगे, उस राशन दुकान में जितने भी राशन कार्ड होल्डर होंगे उसकी सूची खुल जाएगी। यहाँ धारक का नाम, पिता/पति का नाम, पता अदि विवरण दिया रहेगा। इस राशन कार्ड सूची में अपना नाम चेक कर सकते हो।

Free Ration Card List | क्या था इस पोस्ट में ?

राशन कार्ड सूची में अपना नाम चेक करने के लिए सबसे पहले खाद्य विभाग की वेबसाइट में जाना है। इसके बाद अपने राज्य का नाम, जिला का नाम एवं तहसील का नाम सेलेक्ट करना है। फिर ग्राम पंचायत एवं ग्राम काम सेलेक्ट करना है। अब उस गांव की राशन कार्ड सूची ओपन हो जाएगी। यहाँ आप अपना नाम चेक कर सकते हो।

Free Ration Card List

Saurabh Ninawe

My name is Saurabh and i have 7 years of experience in education industry. in this Sarkari Job blog I provide information about the Jobs, Result, Yojana and many more.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment