Ujjwala Yojana के तहत 75 लाख से अधिक लोगों को दिया जाएगा मुफ्त गैस कनेक्शन

By: Saurabh Ninawe

On: January 9, 2026

Follow Us:

Job Details

Ujjwala Yojana – उज्जवल योजना एक महत्वपूर्ण योजना है जिसके जरिए सरकार देश के गरीब लोगों को गैस कनेक्शन देने का कार्य करती है। उज्जवल योजना की वजह से देश के पिछड़े हुए इलाकों में भी गैस कनेक्शन पहुंच पाया है। इसके बावजूद बहुत सारे लोगों के पास पर्याप्त गैस कनेक्शन मौजूद नहीं है इस वजह से सरकार ने 13 सितंबर 2023 को उज्जवल योजना का एक बहुत बड़ा ऐलान किया। इसके मुताबिक देश में 75 लाख लोगों को मुफ्त गैस कनेक्शन दिया जाएगा। इस कनेक्शन में आपको गैस चूल्हा और एक गैस सिलेंडर पूरी तरह से मुफ्त मिलने वाला है। इसके लिए आपके उज्जवल योजना के लिए आवेदन करना होगा इसकी पूरी प्रक्रिया और आवश्यक पत्रताओं की जानकारी नीचे सूचीबद्ध की गई है।

उज्जवल योजना एक महत्वपूर्ण योजना है जिसके जरिए देश के गरीब और पिछड़ी नागरिकों को मुफ्त में गैस कनेक्शन दिया जा रहा है। इस योजना के जरिए आप किस प्रकार गैस कनेक्शन का लाभ उठा सकते हैं इसकी जानकारी नीचे सूचीबद्ध की गई है।

Ujjwala Yojana 2023

Ujjwala Yojana

प्रधानमंत्री उज्जवल योजना एक बहुत ही महत्वपूर्ण योजना है जिसके जरिए देश के गरीब नागरिकों को गैस कनेक्शन दिया जा रहा है। इस योजना को 2016 में लागू किया गया था ताकि देश के पिछड़े हुए लोगों को भी गैस कनेक्शन दिया जा सके। इस योजना की वजह से आज गांव के पिछड़े इलाकों में भी गैस कनेक्शन पहुंच पाया है। आज भी उज्जवल योजना के लाभ विद्यार्थियों को अन्य लोगों के मुकाबले ₹200 कम में गैस सिलेंडर मिलता है।

रक्षाबंधन के दिन सरकार ने उज्जवल योजना के लाभार्थियों के लिए ₹400 गैस सिलेंडर में काम किया था। इसके अलावा अलग-अलग त्यौहार के महत्व उज्जवल योजना के जरिए गरीब लोगों को गैस सिलेंडर लेने में काफी मदद की जाती है। अगर हम गैस कनेक्शन की बात करें तो इसके लिए आप नीचे बताए गए निर्देशों का पालन करते हुए मुफ्त कनेक्शन प्राप्त कर सकते हैं।

उज्जवल योजना में मुफ्त कनेक्शन किसे दिया जा रहा है

इस महत्वपूर्ण योजना के जरिए कोई भी व्यक्ति घर बैठे आसानी से मुफ्त कनेक्शन प्राप्त कर सकता है। मुफ्त कनेक्शन प्राप्त करने के लिए आपको सबसे पहले उज्जवल योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन करना होगा। लेकिन आवेदन प्रक्रिया को जानने से पहले आपको मुफ्त कनेक्शन की कुछ पत्रताओं को भी जानना चाहिए – 

  • गैस कनेक्शन के लिए आवेदन करने वाले व्यक्ति के पास बीपीएल कार्ड होना चाहिए।
  • आवेदन करने वाले व्यक्ति की सालाना आय ₹200000 से कम होनी चाहिए।
  • आवेदन करने वाले व्यक्ति को किसी एक गैस एजेंसी को चुनना होगा और वहां जाकर अपना महत्व पूर्ण दस्तावेज सबमिट करना होगा।

उज्जवल योजना में मुफ्त कनेक्शन कैसे मिलने वाला है

उज्जवल योजना के तहत गैस कनेक्शन मुफ्त में दिया जा रहा है सरकार ने 13 सितंबर 2023 को यह ऐलान किया है कि देश के गरीब नागरिकों को मुफ्त गैस कनेक्शन दिया जाएगा। इस ऐलान में उन्होंने बताया कि देश के 75 लाख गरीब नागरिकों को मुफ्त गैस कनेक्शन दिया जाएगा। इसके लिए आपको सबसे पहले ऑनलाइन आवेदन करना होगा और मुफ्त गैस कनेक्शन प्राप्त करना होगा।

शुरुआत के 75 लाख लोगों को यह आवेदन दिया जाएगा उसके बाद उज्जवल योजना इस प्रकार की सुविधा देगी जिस तरह वर्तमान समय में दे रही है। वर्तमान समय में उज्जवल योजना के लाभार्थियों को बाकी जगहों के मुकाबले ₹200 काम में गैस कनेक्शन दिया जाता है क्योंकि जब आप गैस सिलेंडर खरीदने हैं तो ₹200 सरकार की तरफ से सब्सिडी के रूप में आपके अकाउंट में भेजा जाता है।

मुफ्त गैस कनेक्शन के लिए आवेदन कैसे करें

अगर आप घर बैठे उज्जवल योजना के तहत मुफ्त गैस कनेक्शन पाना चाहते हैं तो आपको सबसे पहले नीचे बताए गए निर्देशों का पालन करना होगा – 

  • सबसे पहले उज्जवल योजना के आधिकारिक वेबसाइट पर जाना है।
  • इसके बाद होम पेज पर अप्लाई 2.0 का विकल्प देखने को मिलेगा जिस पर क्लिक करना है।
Ujjwal Yojana Website
  • अब आपके समक्ष एक नया पेज खुलेगा जहां आपको गैस एजेंसी का नाम चुना है।
  • आपने जिस गैस एजेंसी को चुना है वहां आपको आवेदन करने के बाद मिले रसीद को ले जाकर जमा करना है।
Ujjwal Yojana Website
  • इसके बाद एजेंसी के तरफ से कुछ लोग आएंगे और आपके घर गैस कनेक्शन लगाएंगे जो भी खर्च लगेगा वह सरकार के द्वारा आपके बैंक अकाउंट में भेज दिया जाएगा।

निष्कर्ष

इस लेख में Ujjwala Yojana के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दी गई है जिसे पढ़कर आप आसानी से समझ सकते हैं कि प्रधानमंत्री उज्जवल योजना के जरिए किस प्रकार लाभ दिया जा रहा है और कैसे आप आसानी से घर बैठे मुफ्त गैस कनेक्शन प्राप्त कर सकते हैं अतः इसे अपने मित्रों के साथ भी साझा करें साथी अपने सुझाव और विचार कमेंट में बताना ना भूले।

Saurabh Ninawe

My name is Saurabh and i have 7 years of experience in education industry. in this Sarkari Job blog I provide information about the Jobs, Result, Yojana and many more.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment