Solar Pump Yojana: किसानों को 90% के अनुदान पर मिलेगा सोलर पंप, 1.9 लाख की जगह लगेंगे ₹19500

By: Saurabh Ninawe

On: January 8, 2026

Follow Us:

Job Details

Solar Pump Yojana

Solar Pump Yojana – देश के किसानों की स्थिति को बेहतर बनाने के लिए केंद्र सरकार द्वारा सोलर पंप योजना को शुरू किया गया है। कुछ राज्यों में इसे कुसुम योजना के नाम से भी जाना जाता है वर्तमान समय में उत्तर प्रदेश में इसकी पंजीकरण प्रक्रिया चल रही है। उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले से 165 किसानों ने इस योजना के लिए पंजीकरण करवाया है। अगर आप अपने खेत की सिंचाई के खर्च को खत्म करना चाहते हैं तो सोलर पंप योजना का लाभ लेना चाहिए।

बिजली से सिंचाई करने में काफी अधिक बिल आता है, डीजल से सिंचाई करना काफी महंगा होता है इन सभी परेशानियों को खत्म करने के लिए सूर्य ऊर्जा से सिंचाई की प्रक्रिया को शुरू किया गया है। आप किस प्रकार से इसका लाभ उठा सकते हैं इसकी जानकारी नीचे सूचीबद्ध की गई है

Solar Pump Yojana 2023 

Solar Pump Yojana

प्रधानमंत्री सोलर पंप योजना या कुसुम योजना को किसानों के सिंचाई की प्रक्रिया को आसान बनाने के लिए शुरू किया गया है। इसके जरिए ऑनलाइन पंजीकरण करवा कर किस 90% के अनुदान पर सोलर पंप लगवा सकता है। सोलर पंप के जरिए आमदनी बढ़ेगी और सिंचाई के ऊपर लगने वाला खर्च पूरी तरह से खत्म होगा।

वर्तमान समय में इस योजना के लिए उत्तर प्रदेश में पंजीकरण प्रक्रिया चल रही है इसके अलावा कुसुम योजना महाराष्ट्र और मध्य प्रदेश में भी सुचारू रूप से कार्य कर रहा है। अगर आप उत्तर प्रदेश के नागरिक हैं और इस योजना के लिए आवेदन करना चाहते हैं तो upagriculture.com के वेबसाइट पर जाना होगा।

सोलर पंप लगवाने के लिए क्या चाहिए?

अगर कोई किसान सोलर पंप लगवाना चाहता है तो उसके पास खुद का कृषि योग्य भूमि होना चाहिए। किसान के पास काम से कम तीन हेक्टेयर कृषि योग्य भूमि होनी चाहिए। इसके अलावा सोलर पंप लगाने के लिए एक समरसेबल का होना बहुत आवश्यक है आपके पास 3, 5 या 7.5 एचपी का समरसेबल होना चाहिए। 

इस समरसेबल को आप सोलर पंप में बदल सकते हैं जिसमें लगने वाले लागत का 90% सरकार अनुदान के रूप में देने वाली है। अगर आप ओबीसी या एससी एसटी कम्युनिटी से ताल्लुक रखते हैं तो आपके लिए सोलर पंप लगवाने में कोई खर्च नहीं लगने वाला है सरकार पूरा पैसा आपको देगी।

सोलर पंप लगवाने पर 90% का अनुदान मिलेगा

सरकारी इस बात को समझती है कि सोलर पंप थोड़ा महंगा आता है इस वजह से सोलर पंप लगाने वाले किसानों को सरकार की तरफ से 90% का अनुदान दिया जा रहा है।

अगर हम बात करें कि आपके पास 3 एचपी का समरसेबल है तो आपको 3 किलोवाट का सोलर पैनल लगवाना होगा जिसमें तकरीबन ₹65000 का खर्च आ सकता है। लेकिन अगर हम मान लेते हैं कि आपके पास समरसेबल भी नहीं है और इसे पूरा सेटअप करना पड़ रहा है तो आपको 190000 रुपए का खर्च आ सकता है।

अगर आप एक सामान्य वर्ग से ताल्लुक रखते हैं तो सरकार आपके खर्च का 90% अनुदान के रूप में देगी जिसका मतलब है कि आपको केवल 19500 खर्च करना होगा। बाकी का सारा पैसा आपके बैंक में वापस भेज दिया जाएगा।

सोलर पैनल धूप से चार्ज हो जाएगा और उसके बाद आप अपने खेत की सिंचाई कर सकते हैं इसमें बिल्कुल भी बिजली का खर्च नहीं आने वाला है। यह पूरा सिस्टम एक बार सेटअप करने में खर्च लगने वाला है आपको बता दे की सोलर पैनल का कोई मेंटिनेस कॉस्ट भी नहीं होता है आप बिना कुछ खर्च किए 20 से 25 साल तक इस पूरे सेट अप का इस्तेमाल कर सकते हैं।

Solar Pump Yojana के लिए आवेदन कैसे करें

अगर आप सोलर पंप योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन करना चाहते हैं तो आपको नीचे बताया यह निर्देशों का आदेश अनुसार पालन करना होगा –

UP agriculture
  • इसके बाद होम पेज पर आपको रजिस्टर का विकल्प मिलेगा जिस पर क्लिक करके आपको अपना रजिस्ट्रेशन पूरा करना है।
  • इसके बाद आपको आवेदन का एक विकल्प मिलेगा जिस पर क्लिक करके एक आवेदन फॉर्म भरकर जमा करना है।
  • उसमें बताई गई सारी जानकारी को ध्यानपूर्वक भरने के बाद सरकार आपके इलाके में समीक्षा के लिए आएगी जहां आपको अपना खेत दिखाना है जहां आप सोलर पैनल लगवाना चाहते हैं।
  • इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी और आपका सोलर पैनल लगवाया जाएगा और आपका अनुदान आपके बैंक में भेज दिया जाएगा। 

निष्कर्ष

इस लेख में Solar Pump Yojana के बारे में जानकारी दी गई है जिसे पढ़ कर आप आसानी से समझ गए होंगे कि इस योजना का लाभ कैसे मिल सकता है और आप कैसे इसके लिए आवेदन कर सकते है। अगर यह लेख आपको लाभ दायक लगता है तो इसे अपने मित्रों के साथ भी साझा करें।

Saurabh Ninawe

My name is Saurabh and i have 7 years of experience in education industry. in this Sarkari Job blog I provide information about the Jobs, Result, Yojana and many more.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment