Ration Card Gramin List : सभी गावं की नयी लिस्ट आ गयी है, अब और मिलेगा राशन नाम जुड़े

By: Saurabh Ninawe

On: 23/05/2022

Follow Us:

Ration Card Gramin List | गांव का नया राशन कार्ड लिस्ट में अपना नाम कैसे देखें : खाद्य विभाग ने गांव के अनुसार नई राशन कार्ड लिस्ट जारी कर दिया है। इसमें पात्र नए आवेदक का नाम शामिल किया गया है और अपात्र कुछ लोगों का नाम लिस्ट से हटा दिया गया है। अगर आप एक राशन कार्ड धारक है और बिना किसी परेशानी के राशन दुकान से राशन लेना चाहते है, तो अपने गांव की इस नई राशन कार्ड लिस्ट में अपना नाम जरूर चेक करें।

Ration Card List Check Name, Ration Card Gramin List

अपने गांव का नया राशन कार्ड लिस्ट में नाम देखने के लिए आपको खाद्य विभाग की ऑफिसियल वेबसाइट में जाना होगा। इसके बाद लिस्ट देखने की ऑनलाइन प्रक्रिया का पालन करना होगा। लेकिन अधिकांश लोगों को इसकी प्रक्रिया के बारे में नहीं मालूम। इसलिए यहाँ हम स्टेप by स्टेप बहुत सरल तरीके से बता रहे है कि गांव का नया राशन कार्ड लिस्ट में अपना नाम कैसे देखें ? तो चलिए शुरू करते है।

Ration Card Gramin List | गांव का नया राशन कार्ड लिस्ट में अपना नाम कैसे देखें ?

स्टेप-राशन कार्ड की वेबसाइट ओपन करें

गांव का नया राशन कार्ड लिस्ट में अपना नाम चेक करने के लिए सबसे पहले हमें राशन कार्ड की ऑफिसियल वेबसाइट ओपन करना है। इसके लिए गूगल सर्च बॉक्स में nfsa.gov.in टाइप करके सर्च करें या यहाँ दिए गए डायरेक्ट लिंक को चुनें। इस लिंक के द्वारा आप सीधे राशन कार्ड की वेबसाइट में जा सकेंगे – यहाँ क्लिक करें

स्टेप-2 Ration Cards विकल्प को चुनें

राशन कार्ड की ऑफिसियल वेबसाइट खुल जाने के बाद स्क्रीन पर आपको अलग – अलग सर्विस का विकल्प दिखाई देगा। हमें गांव का नया राशन कार्ड लिस्ट में अपना नाम देखना है, इसलिए यहाँ मेनू में Ration Cards विकल्प को चुनें। इसके बाद Ration Card Details On State Portals विकल्प को सेलेक्ट करें।

स्टेप-अपने राज्य का नाम सेलेक्ट करें

इसके बाद भारत के सभी राज्यों की लिस्ट स्क्रीन में दिखाई देगा। यहाँ आपको अपने राज्य का नाम खोजना है। आपका राज्य का नाम मिल जाने के बाद उसे सेलेक्ट कीजिये। जैसे – स्क्रीनशॉट में हमने बताया है।

स्टेप-अपने जिले का नाम सेलेक्ट करें

राज्य का नाम सेलेक्ट करने के बाद उस राज्य का स्टेट पोर्टल खुल जायेगा। यहाँ उस राज्य में जितने भी जिले होंगे उसकी लिस्ट दिखाई देगा। आप जिस जिले में रहते है उस जिले का नाम सेलेक्ट कीजिये। इसके बाद Show बटन को चुनें।

स्टेप-ग्रामीण या शहरी राशन कार्ड चुनें

जिला का नाम सेलेक्ट करने के बाद स्क्रीन पर ग्रामीण (Rural) एवं शहरी (Urban) का विकल्प दिखाई देगा। अपने गांव का नया राशन कार्ड में नाम देखने के लिए यहाँ Rural राशन कार्ड को सेलेक्ट करना है।

स्टेप-अपने ब्लॉक का नाम सेलेक्ट करें

ग्रामीण राशन कार्ड सेलेक्ट करने के बाद स्क्रीन पर आपके द्वारा सेलेक्ट किये गए जिला के अंतर्गत आने वाले सभी ब्लॉक की लिस्ट दिखाई देगा। यहाँ आपको अपने ब्लॉक का नाम खोजना है और उसे सेलेक्ट करना है।

स्टेप-अपने पंचायत का नाम सेलेक्ट करें

ब्लॉक का नाम सेलेक्ट करने के बाद उसके अंतर्गत आने वाले सभी ग्राम पंचायतों की लिस्ट स्क्रीन में दिखाई देगा। इसमें आपको अपने ग्राम पंचायत का नाम खोजना है और उसे सेलेक्ट करना है।

स्टेप-अपने गांव का नाम सेलेक्ट करें

ग्राम पंचायत सेलेक्ट करने के बाद उसके अंतर्गत जितने भी गांव होंगे, उन सभी गांव की लिस्ट दिखाई देगा। इसमें आपको अपने गांव का नाम खोजना है और उसे सेलेक्ट करना है।

स्टेप-गांव का नया राशन कार्ड लिस्ट देखें

जैसे ही अपने गांव का नाम सेलेक्ट करेंगे, स्क्रीन पर उस गांव के सभी राशन कार्ड धारकों का नाम खुल जायेगा। यहाँ उस गांव में जितने लोगों का राशन कार्ड बना है, उसकी लिस्ट दिखाई देगा। यहाँ आप अपने गांव का नया राशन कार्ड लिस्ट में अपना नाम देख सकते हो।

यहाँ हमने एक राज्य के द्वारा आपको बताया कि गांव का नया राशन कार्ड लिस्ट में अपना नाम कैसे देखें। ठीक इसी तरह अन्य सभी राज्यों के निवासी भी बहुत आसानी से चेक कर सकते है। नीचे टेबल में हमने राज्य का नाम एवं गांव का नया राशन कार्ड लिस्ट में अपना नाम देखने का लिंक दिया गया है। इस टेबल में आप अपने राज्य का नाम खोजें और उसके सामने दिए गए लिंक को चुनें –

गांव का नया राशन कार्ड लिस्ट में अपना नाम कैसे देखें,

इसकी पूरी जानकारी स्टेप by स्टेप सरल भाषा में यहाँ बताया गया है। अब कोई भी व्यक्ति बिना किसी परेशानी के अपने गांव का नई राशन कार्ड लिस्ट में नाम देख पायेगा। अगर इसमें आपको कोई परेशानी आये या राशन कार्ड से सम्बंधित आपके मन में कोई सवाल हो तो नीचे कमेंट बॉक्स में पूछ सकते है। हम बहुत जल्दी आपको रिप्लाई करेंगे।

गांव का नया राशन कार्ड लिस्ट में अपना नाम देखने की जानकारी सभी लोगों के लिए बहुत उपयोगी है। इसलिए इस जानकारी को उन्हें व्हाट्सएप्प ग्रुप एवं फेसबुक में शेयर जरूर करें। इस वेबसाइट पर हम राशन कार्ड के बारे में सम्पूर्ण जानकारी प्रदान करते है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Saurabh Ninawe

My name is Saurabh and i have 7 years of experience in education industry. in this Sarkari Job blog I provide information about the Jobs, Result, Yojana and many more.

Related Post:-

Leave a Comment