PM Matru Vandana Yojana 2023 – अब महिलाओ को 6000 रुपये मे मिलेंगे

By: Saurabh Ninawe

On: 20/06/2023

Follow Us:

PM Matru Vandana Yojana – हमारे देश में आजादी के बाद महिला और बाल कल्याण के लिए सरकारों के द्वारा अनेक योजनाएं चलाई गई। लेकिन आज भी कई सारे ग्रामीण इलाकों से गर्भवती माताओं की मृत्यु दर या मृत शिशु दर का आंकड़ा देखने को मिलता है। इसके अलावा महिलाओं में और उनके बच्चों में भी कुपोषण का प्रमाण काफी मात्रा में देखने को मिलता है।

ऐसे में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा ऐसी सभी महिलाओं के लिए बहुत ही सुंदर योजनाएं लाई गई है। पहली बार गर्भधारण करने वाली महिलाओं के लिए यह योजना सरकार की तरफ से एक निश्चित राशि प्रदान करेगी। जिसकी सहायता से महिलाओं को गर्भावस्था के दौरान और गर्भावस्था के बाद स्तनपान के दौरान आर्थिक सहायता मिलेगी।

PM Matru Vandana Yojana | प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना क्या है ?

प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना का संचालन केंद्र सरकार के महिला व बालकल्याण विकास मंत्रालय के द्वारा किया जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 1 जनवरी 2017 के दिन इस योजना का उद्घाटन किया था। इस योजना के तहत पहली बार गर्भधारण करने वाली महिलाओं को या फिर स्तनपान करवा रही महिलाओं को सरकार की तरफ से एक निश्चित राशि की मदद की जाएगी।

PM Yojana, PM Matru Vandana Yojana

इस योजना के तहत सरकार की तरफ से गर्भवती महिलाओं को चार किस्तों में आर्थिक मदद की जाएगी। सरकार पहली बार गर्भधारण करने वाली महिलाओं को कुल ₹6000 की आर्थिक मदद प्रदान करेंगी। इस Pradhanmantri Matru Vandana Yojana का लाभ लेने के लिए जो महिलाएं आवेदन करना चाहती हैं वह इस लेख को जरूर पढ़ें। इस लेख में हम आपको इस योजना से संबंधित सारी जानकारी विस्तार से बताएंगे।

योजनाPradhanmantri Matru Vandana Yojana
लॉन्च डेट1 जनवरी 2017
किसके हाथों सेप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
विभागमहिला व बाल कल्याण मंत्रालय
लाभार्थीगर्भवती महिलाएं
योजना का लाभ₹6000
ऑफिशियल वेबसाइटhttps://wcd.nic.in/
योजना का उद्देश्यगर्भवती महिलाओं को आर्थिक सहायता

प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के लिए पात्रता?

  • जो महिलाएं इस योजना का लाभ लेना चाहती है वह भारत की मूल नागरिक होनी चाहिए।
  • जो महिलाएं इस योजना का लाभ लेना चाहती है उसकी उम्र न्यूनतम 18 वर्ष होनी चाहिए।
  • जिस महिला को इस योजना का लाभ मिलना है उसका पहला ही गर्भधारण होना चाहिए।
  • इस योजना का लाभ सिर्फ उन्हीं महिलाओं को मिलेगा जो इस योजना के उद्घाटन के बाद गर्भवती हुई है।
  • यानी कि 1 जनवरी 2017 के बाद पहली बार गर्भवती हुई महिलाओं को इस योजना का लाभ मिलेगा।

Documents for Pradhanmantri Matru Vandana Yojana

यदि आप इस योजना का लाभ उठाना चाहती हैं तो आपको इस योजना के आवेदन से पहले कुछ दस्तावेज अपने पास इकट्ठे कर लेनी चाहिए।

  • माता-पिता का आधार कार्ड
  • माता-पिता का निवास प्रमाण पत्र
  • माता-पिता का पहचान पत्र
  • बच्चे का जन्म प्रमाण पत्र
  • बैंक खाते की पासबुक
  • पासपोर्ट साइज फोटो

प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना का उद्देश्य

Pradhanmantri Matru Vandana Yojana के द्वारा लाई गई मातृ वंदना योजना महिलाओं के लिए एक बहुत ही महत्वकांक्षी योजना है। इस योजना के उद्देश्य निम्नलिखित हैं।

  • पहली बार गर्भधारण करने वाली महिलाओं को आर्थिक तौर पर सहायता प्रदान करना।
  • पहली बार गर्भधारण करने वाली महिलाओं को गर्भधारण और स्तनपान से संबंधित जानकारी प्रदान करना।
  • गर्भवती महिलाओं के स्वास्थ्य और पोषण की पूरी चिंता करना।
  • गर्भवती महिलाओं में होने वाली बीमारी और कुपोषण के प्रमाण को कम करना।
  • पहली बार गर्भधारण करने वाली महिलाओं से होने वाले मृत बच्चों की दर को कम करना।

प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन कैसे करें? | Apply Online for Pradhanmantri Matru Vandana Yojana

प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के लिए पंजीकरण करवाने की प्रक्रिया बहुत ही सरल है और ऐसा आप ऑनलाइन तरीके से कर सकते है, आइए जानते हैं पूरी प्रक्रिया।

  • इस योजना के लिए पंजीकरण करवाना चाहते हैं तो सबसे पहले इस योजना से संबंधित ऑफिशियल वेबसाइट पर पेंटर करिए।
  • होम पेज पर जाते ही आपको यहां एक लॉगइनफॉर्म दिखाई देगा।
  • उस लॉगइनफॉर्म पर आपसे जो कुछ भी जानकारी मांगी गई है वह सब भर दीजिए।
  • वहां पर आपको एक कैप्चा कोड भी दिखाई देगा उसे भी वहां इंटर करिए।
  • इसके बाद आपको लॉगइन करना है और फिर तुरंत एक नया पेज खुल जाएगा।
  • वहां पर आपको प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना का फॉर्म दिखाई देगा।
  • उस समय मांगा गया सारा जरूरी विवरण आप को ठीक से भरना है।
  • सारा विवरण भरने के बाद फॉर्म के साथ डॉक्युमेंट्स अपलोड करके सबमिट कर देना है।
  • इसके बाद आपके द्वारा दी गई जानकारी का वेरिफिकेशन होगा और सब कुछ सही पाया जाता है तो आप प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के लिए पात्र हो जाएंगे।

इस योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?

Pradhanmantri Matru Vandana Yojana का आवेदन करने के लिए अगर आप ऑफलाइन प्रक्रिया अपनाना चाहते हैं तो इसके लिए आपको किसी भी नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पर या आंगनवाड़ी केंद्र पर जाना होगा।

वहां पर आपको एक फॉर्म दिया जाएगा, उस फॉर में आपको मैनुअली सारी जानकारी भरनी है। सारी जानकारी भरने के बाद उसके साथ सभी जरूरी दस्तावेज जोड़ने हैं और वह फॉर्म आपको वहीं पर सबमिट कर देना है।

इस योजना के दौरान गर्भपात या मृत्यु जन्म होने पर 

जैसा कि हमने आपको पहले ही बताया कि इस योजना के तहत सरकार ₹6000 की राशि पहली बार गर्भधारण करने वाली महिलाओं को प्रदान करेगी। यह ₹6000 कुल 4 किस्तों में महिलाओं के खाते में जमा किए जाएंगे। जिसकी पहली किस्त में ₹1000, दूसरी किस्त में ₹2000, तीसरी किस्त में भी ₹2000 और चौथी किस्त में ₹1000 डाले जाएंगे।

इस Pradhanmantri Matru Vandana Yojana का लाभ लेते समय अगर किसी महिलाओं को पहली किस्त चुका देने के बाद गर्भपात हो जाता है तो दूसरी बार के लिए वह महिला पात्र होंगी लेकिन उसे पहली किस्त दोबारा नहीं मिलेगी।

यदि कोई महिला को दूसरी किस्त मिलने के बाद उसका गर्भपात होता है तो वह महिला भी फिर से अप्लाई कर सकती है लेकिन तब उसे दूसरी किस्त दोबारा नहीं मिलेगी। इसी प्रकार तीसरी और चौथी किस्त के मामले में भी होगा।

यदि किसी महिला की डिलीवरी होने के बाद मृत शिशु को जन्म देती है तो बाद में अप्लाई करने पर महिला को तीसरी और चौथी किस्त दी जाएगी। इस योजना से संबंधित और भी अधिक जानकारी पाने के लिए अपने किसी नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पर जा सकते हैं।

निष्कर्ष

Pradhanmantri Matru Vandana Yojana एक बहुत ही कल्याणकारी योजना है। जो गर्भावस्था में रहने वाली महिलाओं के लिए आर्थिक सहायता प्रदान कर रही है। इस लेख में हमने आपको इस Pradhanmantri Matru Vandana Yojana से संबंधित सारी जानकारी देने का प्रयास किया उम्मीद है कि यह जानकारी आपको ठीक से समझ आ गई होगी और आप भी यदि पात्र है तो इस योजना का लाभ ले पाएंगे

Disclaimer

sarkarijobfind.com किसी भी सरकारी एजेंसी या राजनीतिक दल का प्रतिनिधित्व नहीं करता। मेरे  द्वारा प्रदान की गई जानकारी सामान्य सूचना के उद्देश्यों के लिए है और यह सार्वजनिक उपलब्ध स्रोतों पर आधारित है। किसी भी फैसले या कार्रवाई करने से पहले संबंधित सरकारी अधिकारी या विभाग से जानकारी की पुष्टि करना सदैव उचित होता है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Saurabh Ninawe

My name is Saurabh and i have 7 years of experience in education industry. in this Sarkari Job blog I provide information about the Jobs, Result, Yojana and many more.

Related Post:-

Leave a Comment