PM Kisan Yojana : इस दिन जारी हो रहा PM Kisan Yojana का 14वी किस्त, ऐसे करें payment check

By: Saurabh Ninawe

On: 15/06/2023

Follow Us:

PM Kisan Yojana 2023 – वर्तमान समय में केंद्र सरकार द्वारा किसानों की आर्थिक स्थिति में सुधार लाने के लिए PM Kisan Samman Nidhi Yojana की शुरुआत की गई है। इस योजना के तहत केंद्र सरकार द्वारा हर लाभार्थी किसानों को प्रतिवर्ष ₹6000 की आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी। इन पैसों का इस्तेमाल कर किसान अपने आर्थिक स्थिति में सुधार ला सकते हैं या फिर इन पैसों का इस्तेमाल कर अपनी फसलों को और भी ज्यादा बेहतर बना सकते हैं। अगर आप जानना चाहते हैं कि इस योजना के तहत सरकार द्वारा डाली गई 14वी किस्त आपके अकाउंट में आई है या नहीं तो आप इस वक्त बिल्कुल सही जगह पर है। 

आइए हम आपको इस आर्टिकल के माध्यम से बताते हैं कि आप कैसे सरकार द्वारा 14वी किस्त ट्रांसफर किए जाने की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं कि आपके अकाउंट में 14वें किस्त आई है या नहीं। इसके साथ साथ हम आपको यह भी बताएंगे कि जो लोग इस योजना का लाभ नहीं ले पा रहे हैं वह कैसे ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। तो सारी जानकारी ध्यानपूर्वक पढ़ें और अंत तक बने रहे। 

PM Kisan Samman Nidhi Yojana क्या है?


पीएम किसान सम्मान निधि योजना को PM Kisan Yojana के नाम से भी जाना जा रहा है। यह योजना 1 दिसंबर 2018 को शुरू की गई थी। केंद्र सरकार द्वारा इस योजना की शुरुआत इस लिए की गई थी ताकि देश के सभी आर्थिक रूप से कमजोर किसानों को आर्थिक सहायता दी जा सके। ताकि सभी किसान इस आर्थिक सहायता का प्रयोग कर अपने खेतों की और अपने परिवार की आर्थिक स्थिति सुधार सकें। 

इस योजना के तहत अब तक 13 किस्तों में सरकार को लाभ दिया जा चुका है। प्रत्येक किस्त में सरकार द्वारा ₹2000 लाभार्थी के बैंक अकाउंट में ट्रांसफर किए जाते हैं। हर साल सरकार के द्वारा तीन किस्तों में पैसे लाभार्थी को दिए जाते हैं। हर किस्त 4 महीने के बाद दिए जाते हैं। अब सरकार द्वारा 14वीं किस्त जारी की जाने वाली है और सभी लाभार्थियों के अकाउंट में फिर ₹2000 की आर्थिक सहायता ट्रांसफर की जाने वाली है। 

योजना का नाम Pm Kisan Samman Nidhi Yojana
उद्देश्यदेश के सभी किसानों को आर्थिक मदद पहुंचाना
लाभार्थीदेश के सभी किसान
आवेदन प्रक्रियाऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया
आधिकारिक वेबसाइट

PM Kisan Samman Nidhi Yojana से जुड़े कुछ मुख्य तथ्य 

आइए नीचे Pm Kisan Yojana से जुड़े कुछ महत्वपूर्ण तथ्यों के बारे में जानते हैं। 

  • यह योजना भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के द्वारा 1 दिसंबर 2018 को लागू किया गया था। 
  • केंद्र सरकार इस योजना के तहत भारत के किसानों को ₹6000 की आर्थिक लाभ प्राप्त कराना चाहती है। 
  • यह पैसे किसानों के बैंक अकाउंट में तीन किस्तों में ट्रांसफर किया जाने वाला है। 
  • प्रत्येक किस्त 4 महीने के अंतराल पर किसानों के खाते में ट्रांसफर किया जाएगा और प्रत्येक किस्त में ₹2000 दिए जाएंगे। 
  • यह योजना भारत के छोटे एवं सीमांत किसानों के लिए है। 

Benefits of PM Kisan Yojana

आइए नीचे वाले पैराग्राफ के माध्यम से PM Kisan Yojana से होने वाले फायदे के बारे में जानते हैं।  

  • Pm Kisan Yojana के तहत लाभार्थी को प्रतिवर्ष ₹6000 दिए जाएंगे। 
  • इन रुपए का इस्तेमाल कर लाभार्थी अपने आर्थिक स्थिति में सुधार ला सकते हैं। 
  • इसके अलावा लाभार्थी इन पैसों का इस्तेमाल कर अपने फसलों को और भी ज्यादा बेहतर बना सकते हैं। 
  • यह ₹6000 लाभार्थी को सरकार द्वारा तीन किस्तों में दिया जाएगा। 
  • सरकार द्वारा प्रत्येक किस्त 4 महीने पर दिए जाने का प्रावधान है और प्रत्येक किस्त में ₹2000 दिया जाएगा। 

Eligibility for PM Kisan Yojana 

इस योजना का लाभ पाने के लिए आपके पास कुछ योग्यताएं होनी जरूरी है जो इस प्रकार से है – 

  • लाभार्थी की उम्र 18 वर्ष से अधिक होनी चाहिए। 
  • जो लोग इस योजना का लाभ पाना चाहते हैं उनके पास 2 हेक्टेयर खेती योग्य भूमि होनी चाहिए। 
  • लाभार्थी किसी भी तरह के सरकारी पद पर नियुक्त नहीं होना चाहिए। 
  • साथ ही आवेदक को किसी भी तरह की पेंशन नहीं मिलनी चाहिए। 
  • भूमि जिसके नाम पर रजिस्टर रहेगी पैसे उसी के खाते में जाएंगे। 
  • इस योजना का लाभ पाने के लिए आपको इसके ऑफिशल वेबसाइट से ऑनलाइन आवेदन करना होगा। 

Documents For PM Kisan Yojana 

अगर आप इस योजना का लाभ पाना चाहते हैं तो आपके पास कुछ जरूरी दस्तावेज होने आवश्यक है। 

  • आधार कार्ड
  • पैन कार्ड
  • कृषक होने का प्रमाण पत्र
  • मूल निवास प्रमाण पत्र
  • खाता खतौनी की नकल
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • बैंक अकाउंट का विवरण
  • आय प्रमाण पत्र 

PM Kisan Yojana Apply Online


आप इस योजना का लाभ पाने के लिए नीचे बताए गए स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं। 

  • सबसे पहले आप इस योजना के ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं। 
  • वहां पर आपको नया किसान रजिस्ट्रेशन का विकल्प मिलेगा। 
  • आपको उस विकल्प पर क्लिक करना है। 
PM Kisan Yojana
  • उसके बाद आपसे कुछ पर्सनल जानकारियां मांगी जाएंगी। 
  • आपको सारी जानकारी ध्यानपूर्वक भरना है और सबमिट के ऑप्शन पर क्लिक करना है। 
  • इसके बाद आपके सामने एक आवेदन फॉर्म खुलेगा। 
  • आप उस आवेदन को बिल्कुल ध्यान पूर्वक सही-सही भरे और फिर सबमिट के आप्शन पर क्लिक करें। 
  • इतना करने के बाद आप Pm Kisan Yojana का लाभ पाने के लिए रजिस्टर हो चुके हैं और आपको भी इस योजना का लाभ मिलेगा। 

Pm Kisan Yojana का पेमेंट स्टेटस कैसे चेक करें 


आइए हम नीचे आपको स्टेप बाय स्टेप बताते हैं कि आप किसान योजना का पेमेंट स्टेटस घर बैठे अपने स्मार्टफोन से कैसे चेक कर सकते हैं। 

  • सबसे पहले आप Pm kisan yojana के ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट करें। 
  • उसके बाद आपको फॉर्मर सेक्शन में बेनिफिशियरी स्टेटस के ऑप्शन पर क्लिक करना है। 
  • इसके बाद आपको अपना मोबाइल नंबर या रजिस्ट्रेशन नंबर दर्ज करना है और गेट डाटा के ऑप्शन पर क्लिक करना है। 
  • जैसे ही आप गेट डाटा के ऑप्शन पर क्लिक करेंगे आपके सामने आपका पेमेंट स्टेटस आ जाएगा और आप जान सकेंगे कि आपके अकाउंट में पैसे गए हैं या नहीं। 

FAQs 


Q. PM Kisan Yojana क्या है? 

केंद्र सरकार द्वारा PM Kisan Yojana चलाया जा रहा है ताकि इस योजना के तहत सभी किसानों को ₹6000 की आर्थिक सहायता दी जा सके। 

Q. PM Kisan Yojana का लाभ किस तरह के किसानों को मिलेगा?

भारत के जो छोटे एवं सीमांत किसान हैं उन्हें PM Kisan Yojana का लाभ मिलेगा। 

Q. PM Kisan Yojana कब लागू किया गया था?

1 दिसंबर 2018 को PM Kisan Yojana लागू किया गया था। 

निष्कर्ष 

आज हमने इस लेख के माध्यम से PM Kisan Yojana के बारे में जानकारी प्राप्त की। हमने आपको बताया है कि इस योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए आप ऑनलाइन आवेदन कैसे कर सकते हैं और इस योजना का पेमेंट स्टेटस कैसे चेक कर सकते हैं। अगर सारी जानकारी आपको अच्छे से समझ में आई तो आप इसे अपने दोस्तों के साथ साझा जरूर करें।

Disclaimer

Sarkarijobfind.co किसी भी सरकारी एजेंसी या राजनीतिक दल का प्रतिनिधित्व नहीं करता। मेरे  द्वारा प्रदान की गई जानकारी सामान्य सूचना के उद्देश्यों के लिए है और यह सार्वजनिक उपलब्ध स्रोतों पर आधारित है। किसी भी फैसले या कार्रवाई करने से पहले संबंधित सरकारी अधिकारी या विभाग से जानकारी की पुष्टि करना सदैव उचित होता है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Saurabh Ninawe

My name is Saurabh and i have 7 years of experience in education industry. in this Sarkari Job blog I provide information about the Jobs, Result, Yojana and many more.

Related Post:-

Leave a Comment