UPSSSC PET Exam 2021
UPSSSC PET : जल्द ही उत्तर प्रदेश में UPSSSC के जरिए पहली बार आयोजित की जाने वाली प्रारम्भिक अहर्ता परीक्षा की एग्जाम प्रक्रिया कि शुरुआत की जा सकती है, अनुमान है की जल्द से जल्द इसके लिए एडमिट कार्ड भी जारी किए जा सकते हैं।

UPSSSC PET Exam 2021
अगर अपने भी उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के जरिए लागू की गई प्रारम्भिक अहर्ता परीक्षा यानी कि PET के लिए आवेदन किया है और इस एग्जाम की एकदम पक्की तैयारी करना चाहते हैं और जानना चाहते हैं कि किन-किन सब्जेक्ट्स के किन टॉपिक्स से प्रश्न पूछे जा सकते हैं तो आज यह आर्टिकल आपके लिए बेहद ही खास हो सकता हैं। बता दें कि हाल ही में उत्तर प्रदेश सबऑर्डिनेट सर्विस सिलेक्शन कमीशन ने PET की आवेदन प्रक्रिया पूरी कर ली है अनुमान है कि जल्द ही इसकी एग्जाम प्रक्रिया भी शुरू कर दी जाएगी। इस बारे में अधिक जानकारी के लिए आवेदनकर्ता आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर एडमिट कार्ड, एग्जाम संबंधित सूचना पा सकते हैं। इसके अलावा अगर आप घर बैठे फ्री में प्रतियोगी परीक्षाओं जैसे बैंक, पुलिस, एसएससी, रेलवे, एयरफोर्स, एनडीए, पॉलिटेक्नीक, जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं की फ्री में पक्की तैयारी
ये हैं PET एग्जाम का पूरा सिलेबस
भारतीय इतिहास
भारतीय राष्ट्रीय आंदोलन
भूगोल
भारतीय अर्थव्यवस्था
भारतीय संविधान एवं लोक प्रशासन
सामान्य विज्ञान
प्रारम्भिक अंकगणित
सामान्य हिन्दी
सामान्य अंग्रेजी
तर्क एवं तर्कशक्ति
सामयिकी
सामान्य जागरूकता
अपठित गद्यांश का विवेचन एवं विषलेशण
ग्राफ की व्याख्या एवं विश्लेषण
तालिका की व्याख्या एवं विश्लेषण
UPSSSC PET Exam 2021
भारतीय संविधान के किन बिंदुओं से पूछे जा सकते हैं प्रश्न
भारतीय संविधान में किन देशों से क्या शामिल किया गया है उसकी सम्पूर्ण जानकारी कुछ इस प्रकार है। प्रतियोगी परीक्षार्थियों को चाहिए कि इन बिंदुओं कि तैयारी कर लेनी चाहिए।
ब्रिटेन: सरकार का संसदीय स्वरुप,एकल नागरिकता ,कानून का शासन,विधि निर्माण की प्रक्रिया,संसदीय विशेषाधिकार, सर्वाधिक मत के आधार पर चुनावों मेंजीत का फैसला |
अमेरिका: मौलिक अधिकार,संविधान की सर्वोच्चता,स्वतंत्र न्यायपालिका और न्यायिक पुनर्विलोकन की शक्ति, निर्वाचित राष्ट्रपति और महाभियोग, उपराष्ट्रपति का पद,वित्तीय आपात |
कनाडा: अर्ध संघात्मक सरकार, सशक्त केंद्र, अवशिष्ट शक्तियों का सिद्धांत
आयरलैंड: नीति निदेशक तत्व, राष्ट्रपति के निर्वाचन मंडल की व्यवस्था,राज्य सभा में मनोनयन, आपातकाल|
आस्ट्रेलिया: प्रस्तावना,समवर्ती सूची का प्रावधान,केंद्र और राज्य के बीच शक्तियों का विभाजन|
जर्मनी: आपातकाल के दौरान राष्ट्रपति की शक्तियां |
दक्षिण अफ्रीका: संविधान संशोधन की प्रक्रिया |
रूस: मौलिक कर्तव्य|
जापान: विधि द्धारा स्थापित प्रक्रिया |
फ्रांस : गणतंत्र,सवतंत्रता,समानता और बंधुत्व का सिद्धांत |