Table of Contents
UPSSSC PET 2022: UPSSSC PET 2022 नोटिफिकेशन में भारी बदलाव नया व् ताजा अपडेट
UPSSSC PET 2022 NOTIFICATION: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की तरफ से अब प्रति वर्ष प्रारंभिक अरता परीक्षा का आयोजन होता है| बता दे पहला पेट 2021 में आयोजित हुआ था| जो कि 24 अगस्त 2022 को इसका एग्जाम हुआ था | इसके बाद से कुछ भर्तियां आई और अब पेट यानी प्रारंभिक अवस्था परीक्षा 2022 प्रमाण पत्र की वैधता 1 साल होने को है और पेट 2022 का प्रमाण पत्र 1 साल के लिए ही मान्य है| पेट 2022 के नोटिफिकेशन का लाखो छात्रों के द्वारा इंतजार किया जा रहा है | पेट 2022 को लेकर सिलेबस में बदलाव सहित नोटिफिकेशन को लेकर नया व् ताजा अपडेट है पूरी पोस्ट जरूर पढ़िए आपको महत्वपूर्ण जानकारी मिलने वाली है|
UPSSSC PET 2022 TODAY NEWS
उत्तर प्रदेश प्रारंभिक अर्हता परीक्षा 2022 के लिए उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग काफी तेजी से तैयारियों में जुटा हुआ है | बता दें इस बार पेट 2022 में कम से कम 18 से 22 लाख अभ्यार्थी फार्म भरने वाले हैं | यानी साधारण सी बात है कि इतने छात्र पेट 2022 का इंतजार कर रहे हैं | बता दें पेट 2022 के बाद ढेर सारी भर्तियां आनी है| और छात्रों में काफी उत्साह का माहौल भी है और छात्रों के द्वारा काफी बेहतरीन रूप से तैयारी भी की जा रही है पेट 2022 के लिए।
UPSSSC PET NOTIFICATION
पेट 2022 के नोटिफिकेशन को लेकर कब तक इसका नोटिफिकेशन जारी कर सकता है ? बता दें कि आयोग ने इसके संबंध में कुछ महत्वपूर्ण जानकारियां दी हैं बताया जा रहा है कि जून के अंतिम में 2022 का नोटिफिकेशन जारी किया जा सकता है लेकिन सिलेबस में कुछ बदलाव देखने को मिलने वाले हैं|
Upsssc Pet News (सिलेबस और एग्जाम पैटर्न में भारी बदलाव)
उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की तरफ से आयोजित होने वाली पेट 2022 के सिलेबस में बदलाव देखने को मिलेंगे क्या बदलाव देखने को मिलेंगे नीचे यूट्यूब वीडियो का लिंक दिया गया है आप इस वीडियो पर क्लिक करिए और पूरा वीडियो जरूर देखिए अगर आप यह वीडियो देख लेते हैं तो आपको बहुत ही बड़ी महत्वपूर्ण जानकारी मिल जाएगी।
UPSSSC PET Syllabus 2021 Pre Eligibility Test Exam Pattern Subject wise
UPSSSC PET Exam Pattern 2021
PET (Preliminary Eligibility Test) के लिए उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (Uttar Pradesh Subordinate Service Selection Commission) ने 100 अंको की परीक्षा आयोजित करेगा, जिसके लिए समय 2 घंटे निर्धारित किया है। जिसमे सामान्य हिंदी और अपठित गद्यांश पर आधारित 15 प्रश्न, सामान्य अंग्रेजी और अपठित गद्यांश पर आधारित 05 प्रश्न, गणित, तर्कशक्ति और ग्राफ व तालिकाओ पर आधारित 30 प्रश्न रखे गए है , 50 प्रश्न सामान्य ज्ञान विज्ञान, और समसमयकी पर आधारित प्रश्न होंगे।
50% अंक केवल सामान्य ज्ञान विज्ञान, और समसमयकी पर आधारित से पूछे जाएंगें। परीक्षा में निगेटिव मार्किंग लागु की जाएगी और syllabus के नोटिफिकेशन के लिए यहाँ क्लिक करें।
SN | विषय | प्रश्न | अंक |
1 | सामान्य हिंदी और अपठित गद्यांश | 15 | 15 |
2 | सामान्य अंग्रेजी और अपठित गद्यांश | 05 | 05 |
3 | गणित, तर्कशक्ति | 30 | 30 |
4 | सामान्य ज्ञान विज्ञान और समसमयकी | 50 | 50 |
Total | 100 | 100 |
- Time: 2 Hours
- Negative Marking: .25(1/4)
UPSSSC PET SYLLABUS
UPSSSC PET SYLLABUS – PET (प्रारम्भिक अर्हकारी परीक्षा) के अन्तर्गत अभ्यर्थी के सामान्य ज्ञान (General Knowledge) व समसामयिक विषय (Current Affairs), हिन्दी भाषा ज्ञान, तार्किक क्षमता (Reasoning) व हाईस्कूल स्तर की सामान्य गणित (High school Level Basic Mathematics) का परीक्षण किया जाएगा। प्रारम्भिक अर्हकारी परीक्षा (Preliminary Eligibility Test – PET) में आवेदकों को परसेंटाइल (Percentile) आधार पर स्कोर प्रदान किया जाएगा. किसी अभ्यर्थी द्वारा प्रारम्भिक अर्हकारी परीक्षा (Preliminary Eligibility Test – PET) में प्राप्त स्कोर अगले तीन वर्ष तक वैध रहेगा।
अभ्यर्थी के पास यह विकल्प उपलब्ध रहेगा कि वह प्रारम्भिक अर्हकारी परीक्षा (Preliminary Eligibility Test – PET) में प्राप्त स्कोर को सुधारने हेतु पुनः परीक्षा में प्रतिभाग कर सके। इस प्रकार के अवसरों हेतु कोई अधिकतम सीमा नहीं होगी।
UPSSSC PET Syllabus 2021 in Hindi Written Exam –Subject wise
भारतीय इतिहास : सिन्धु घाटी की सम्भता, वैदिक संस्कृति, बौद्ध धर्म: गौतम बुद्ध(जीवनी एवं शिक्षायें), जैन धर्म : महावीर (जीवनी एवं शिक्षायें), मौर्य वंश : सम्राट अशोक, गुप्त वंश : समुद्र गुप्त ,चन्द्र गुप्त द्वितीय हर्षवर्द्धन, राजपूत काल, सल्तनत काल, मुगल साम्राज्य, मराठा, ब्रिटिश राज का अभ्युदय एवं प्रथम स्वतंत्रता संग्राम, ब्रिटिश राज का मामाजिक-आर्थिक प्रभाव
भारतीय राष्ट्रीय आन्दोलन : स्वाधीनता आन्दोलन के प्रारम्भिक वर्ष, स्वदेशी तथा सविनय अवज्ञा आंदोलन : महात्मा गाँधी तथा अन्य नेताओं की भूमिका, क्रांतिकारी आंदोलन तथा उग्र राष्ट्रवाद का उदय, विधायी संशोधन तथा ब्रिटिश इंडिया एक्ट, 1935 भारत छोड़ो आंदोलन, आजाद हिन्द फौज तथा नेता जी सुभाष चन्द्र बोस
भूगोल : भारत एवं विश्व का भौतिक भूगोल, नदियां तथा नदियों की घाटी, भूजल संसाधन पर्वत, पहाडियां तथा हिमनद, मरूस्थल और शुष्क क्षेत्र वन, खनिज संसाधन (विशेषकर भारत में) भारत एवं विश्व का राजनैतिक भूगोल जलवायु तथा मौसम टाइम जोन जनसांख्यकीय परिवर्तन तथा प्रवास
भारतीय अर्थव्यवस्था : भारतीय अर्थव्यवस्था (1947 से 1991 तक), योजना आयोग तथा पंचवर्षीय योजनायें, मिश्रित अर्थव्यवस्था का विकास: निजी एवं सार्वजनिक क्षेत्र, हरित क्राति, दुग्ध विकास एवं ऑपरेशन फ्लड, बैंकों का राष्ट्रीयकरण तथा सुधार, वर्ष 1991 में आर्थिक सुधार तथा उसके बाद की अर्थव्यवस्था, वर्ष 2014 के पश्चात के आर्थिक सुधार, कृषि सुधार, ढांचागत सुधार, श्रम-सुधार, आर्थिक सुधार, जी0एस0टी0
भारतीय संविधान एवं लोक प्रशासन : भारतीय संविधान, भारतीय संविधान की मुख्य विशेषतायें, राज्य के नीति-निर्देशक सिद्धान्त, मौलिक अधिकार एवं कर्तव्य, संसदीय प्रणाली, संघीय प्रणाली, संघ एवं केन्द्रशासित प्रदेश, केन्द्र-राज्य सम्बन्ध न्यायिक ढांचा-सर्वोच्च न्यायालय, उच्च न्यायालय, जिला प्रशासन, स्थानीय निकाय तथा पंचायती राज संस्थायें
सामान्य विज्ञान : प्रारम्भिक भौतिक विज्ञान, प्रारम्भिक रसायन विज्ञान, प्रारम्भिक जीव विज्ञान
प्रारम्भिक अंकगणित : पूर्ण संख्या, भिन्न तथा दशमलव, प्रतिशतता, साधारण अंकगणितीय समीकरण, वर्ग एवं वर्गमूल, घातांक एवं घात, औसत
सामान्य हिन्दी : संधि, विलोम शब्द, पर्यायवाची शब्द, वाक्यांशो के लिए एक शब्द, लिंग, समत, भिन्नार्थक शब्द, मुहावरे-लोकोक्तियाँ, सामान्य अशुद्धियां, लेखक और रचनाएँ (गद्य एवं पद्य)
सामान्य अग्रेजी : अंग्रेजी व्याकरण, अपठित गद्यांश पर आधारित प्रश्न
तर्क एवं तर्कशक्ति : वृहत एवं लघु, क्रम एवं रैंकिंग संबंध, भिन्न को अलग करना, कैलेण्डर एवं घड़ी, कारण और प्रभाव, कोडिंग-डिकोडिंग (संख्या तथा अक्षर), निगमनात्मक तर्क/कथन, विश्लेषण एवं निर्णय
सामयिकी : भारतीय एवं वैश्विक
सामान्य जागरूकता :
- भारत के पड़ोसी देश देश
- राजधानी एवं मुद्रा
- भारत के राज्य तथा केन्द्र शासित प्रदेश
- भारतीय संसद, राज्यसभा, लोकसभा और विधान सभा, विधान परिषद
- राष्ट्रीय एवं अन्तर्राष्ट्रीय दिवस
- विश्व संगठन एवं उनके मुख्यालय
- भारतीय पर्यटन स्थल
- भारत की कला एवं संस्कृति
- भारत एवं विश्व के खेल
- भारतीय अनुसंधान संगठन
- प्रसिद्ध पुस्तकें और लेखक
- पुरस्कार एवं विजेता
- जलवायु परिवर्तन एवं पर्यावरण
अपठित हिन्दी गद्यांश का विवेचन एवं विश्लेषण : गद्यांश (प्रत्येक पर 05 प्रश्न)
ग्राफ की व्याख्या एवं विश्लेषण : 02 ग्राफ (प्रत्येक पर 05 प्रश्न)
तालिका की व्याख्या एवं विश्लेषण : 02 तालिकाएं (प्रत्येक पर 05 प्रश्न)
1 thought on “UPSSSC PET 2022: नोटिफिकेशन में भारी बदलाव नया व् ताजा अपडेट”