Pradhan Mantri Mudra Scheme : इस स्कीम से मिल रहा है बिजनेस शुरू करने के लिए 10 लाख का लोन, नहीं देनी होगी कोई गारंटी, जाने पूरा प्रोसेस?

By: Saurabh Ninawe

On: January 9, 2026

Follow Us:

Job Details

Pradhan Mantri Mudra Scheme

Pradhan Mantri Mudra Scheme :- यदि आप बिजनेस शुरू करने के बारे में सोच रहे हैं और आपके पास पैसों की कोई व्यवस्था नहीं हो रही है तो आज का यह आर्टिकल पढ़ने के बाद आप अपने बिजनेस का स्टार्टअप शुरू करने का सपना पूरा कर सकते हैं। आज के समय में कई सारे युवा अपना नया बिजनेस शुरू करने के बारे में सोचते हैं परंतु पैसों की कमी के कारण से वह अपने बिजनेस को शुरू नहीं कर पाते हैं। सरकार ने इसी के मद्देनजर सभी युवाओं की परेशानियों को हल करने के लिए प्रधानमंत्री मुद्रा योजना का शुरूआत किया है।

प्रधानमंत्री मुद्रा योजना के तहत सरकार बिजनेस शुरू करने के लिए लोगों को 10 लाख तक का लोन दे रहा है। अगर आप भी पढ़े-लिखे बेरोजगार युवा है और आप अपना एक नया बिजनेस स्टार्टअप करने के बारे में सोच रहे हैं तो यह आर्टिकल आपके लिए फायदेमंद साबित होने वाला है क्योंकि इस पोस्ट में हमने पीएम मुद्र लोन योजना के बारे में संपूर्ण जानकारी दिया है जैसे कि आवेदन कैसे करें? आवेदन करने के लिए आवश्यक दस्तावेज तथा पात्रता एवं योग्यता क्या है? इन सब के बारे में नीचे विस्तार पूर्वक बताया है।

Pradhan Mantri Mudra Scheme : Overview

योजना का नामप्रधानमंत्री मुद्रा योजना
आर्टिकल का नामPradhan Mantri Mudra Scheme
किसने शुरू किया?मोदी सरकार
कितना लोन मिलेगा?50,000 से 10,00,000 लाख तक
आर्टिकल का प्रकारलेटेस्ट अपडेट
ऑफिशल वेबसाइटudyamimitra.in

प्रधानमंत्री मुद्रा योजना मोदी सरकार की तरफ से शुरू किया गया एक महत्व कांची योजना में से एक है। इस योजना के तहत वे सारे लोग जो बिजनेस शुरू करना चाहते हैं तथा अपने बिजनेस को बढ़ाना चाहते हैं सरकार उन सभी को इस योजना के तहत सहायता प्रदान करता है।

इस योजना के अंतर्गत आपको अपने बिजनेस के लिए सरकार द्वारा आर्थिक सहायता प्राप्त होता है इसके लिए आपको बस एक प्रोजेक्ट तैयार करके देना होता है। जिसके बाद आप बैंक से 10 लाख तक का लोन पा सकते हैं। साथ ही लोन प्राप्त करते समय आपको बैंक को यह जानकारी भी देना होगा कि आप किस प्रकार का बिजनेस शुरू करने जा रहे हैं।

पीएम मुद्र लोन योजना के तहत लोन प्राप्त करने के लिए आपको बैंक से 10 लाख तक का लोन उपलब्ध कराया जा सकता है। यह योजना सरकार द्वारा लोगों बिजनेस की और प्रोत्साहित करने के लिए शुरू किया गया है। बता दे कि अगर आप कोई बिजनेस शुरू करने जा रहे हैं तो उसका 25% स्टार्टअप आपको खुद से लगाना पड़ेगा और बैंक आपको 75% से 80% तक का लोन उपलब्ध कराएगा।

प्रधानमंत्री मुद्रा योजना के तहत लोन पाने के लिए पात्रता एवं योग्यता

अगर आप सरकार द्वारा दिए जाने वाले प्रधानमंत्री मुद्रा योजना के तहत लाभ प्रकार अपना बिजनेस स्टार्टअप करने के बारे में सोच रहे हैं तो उससे पहले आपके पास कुछ पात्रता एवं योग्यता से गुजरना होगा:

  • प्रधानमंत्री मुद्रा योजना के तहत उन्हीं लोगों को लोन प्राप्त होता है जो भारत के नागरिक होते हैं।
  • इसके अलावा इस योजना के तहत लाभ पाने के लिए आवेदक का उम्र 18 वर्ष या उससे अधिक होना जरूरी है।
  • आप जो बिजनेस शुरू करना चाह रहे हैं उसमें सरकार को आपको प्रॉफिट दिखाना पड़ेगा।
  • और यदि आपका पुराना बिजनेस है, जिसे आप बड़ा करना चाहते हैं तो आपका व्यवसाय 5 साल पुराना होना चाहिए।
  • पीएम मुद्र योजना के तहत लोन प्राप्त करने के लिए आपका बैंक क्रेडिट स्कोर अच्छा होना चाहिए।
  • आपके पास पैन कार्ड, आधार कार्ड जैसे आवश्यक दस्तावेज होने जरूरी है।

प्रधानमंत्री मुद्रा योजना का लाभ पाने के लिए आवश्यक दस्तावेज

अगर आप सरकार द्वारा दिए जाने वाले मुद्रा लोन का लाभ उठाकर बिजनेस स्टार्टअप करने चाहते हैं तो उसके लिए आपके पास कुछ जरूरी दस्तावेज होने जरूरी है जिसके बारे में हमने नीचे बताया है:

  • पैन कार्ड
  • आधार कार्ड
  • स्थाई पता
  • बिजनेस शुरू करने का जगह
  • पिछले 3 साल का रिकॉर्ड
  • इनकम टैक्स रिटर्न और सेल्स टैक्स रिटर्न
  • पासपोर्ट साइज फोटो

Pradhan Mantri Mudra Scheme ऑफलाइन आवेदन कैसे करें?

अगर आप प्रधानमंत्री मुद्रा योजना के तहत लोन प्राप्त कर बिजनेस शुरू करना चाहते हैं तो आप इसे दो तरीके से आवेदन कर सकते हैं पहले तो ऑफलाइन तथा दूसरा ऑनलाइन। ऑफलाइन आवेदन करने के लिए आपको नीचे बताएंगे स्टेप को फॉलो करना है:

  • सबसे पहले आपको पीएम मुद्र योजना ऑफलाइन आवेदन करने के लिए अपने नजदीकी बैंक में जाना है।
  • बैंक जाने के पश्चात बैंक मैनेजर से बात कर पीएम मुद्र लोन योजना का एप्लीकेशन फॉर्म प्राप्त करना है।
  • फार्म में मांगे जाने वाली सभी जानकारी को सही तरह से भरना है तथा सभी आवश्यक दस्तावेजों को पर्ची भी अटैच करना है।
  • इसके पश्चात आप फॉर्म को बैंक के इस कर्मचारी के पास जमा करेंगे जिससे आपने इस फॉर्म को प्राप्त किया था।
  • जमा करने के पश्चात 1 महीने के अंदर आपके बैंक खाते में आपका राशि आ जाएगा।

तो कुछ इस प्रकार की प्रक्रिया से गुजरने के पश्चात आप पीएम मुद्र लोन योजना के तहत ऑफलाइन आवेदन कर सकते हैं।

Pradhan Mantri Mudra Scheme आवेदन कैसे करें?

  • पीएम मुद्र लोन ऑनलाइन आवेदन करने के लिए सबसे पहले आपको इसके ऑफिशल वेबसाइट में जाना है। जाने के पश्चात होम पेज कुछ इस प्रकार का देखने को मिलेगा।
Pradhan Mantri Mudra Scheme
  • इसके बाद आपको पेज को स्क्रोल कर नीचे की ओर जाना है नीचे आपको पीएम मुद्र लोन अप्लाई नो का बटन देखने को मिल रहा होगा जिस पर क्लिक करना है।
Pradhan Mantri Mudra Scheme
  • क्लिक करने के पश्चात कुछ इस प्रकार का पेज खुल जाएगा। यहां आपको अपना नाम, मोबाइल नंबर ईमेल एड्रेस डालकर गेट ओटीपी के विकल्प पर क्लिक करना है।
Pradhan Mantri Mudra Scheme
  • ओटीपी वेरिफिकेशन करने के पश्चात आपके सामने एक आवेदन फार्म खुलकर आ जाएगा जिसको आपको सही तरह से भरना है तथा मांगे जाने वाले सभी आवश्यक दस्तावेजों को स्कैन कर अपलोड भी करना है।
  • अंत में आपको सबमिट वाले विकल्प पर क्लिक करना है। साथी आपको इसका रसीद भी प्रिंट निकाल कर रख लेना है।

निष्कर्ष

उम्मीद करता हूं इस पोस्ट में आपको Pradhan Mantri Mudra Scheme के बारे में संपूर्ण जानकारी मिला होगा। अगर आपको यह पोस्ट पसंद आया है तो इसे अपने सोशल मीडिया में शेयर करें एवं इस पोस्ट से जुड़े आपका मन में कोई सवाल आ रहा है तो कमेंट में पूछे।

Saurabh Ninawe

My name is Saurabh and i have 7 years of experience in education industry. in this Sarkari Job blog I provide information about the Jobs, Result, Yojana and many more.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment