PM Kisan Samman Nidhi Yojana : अगर 17वीं क़िस्त चाहिए तो जल्द करे ये काम, जाने क्या है पूरी प्रक्रिया?

By: Saurabh Ninawe

On: January 3, 2026

Follow Us:

Job Details

PM Kisan Samman Nidhi Yojana

PM Kisan Samman Nidhi Yojana – केंद्र सरकार द्वारा भारत के किसानों की आर्थिक स्थिति में सुधार लाने के लिए समय-समय पर तरह-तरह की योजनाएं चलाई जाती है। इसी बीच सरकार द्वारा प्रधानमंत्री किसान योजना को लागू किया गया है। इस योजना के तहत भारत के सभी छोटे एवं सीमांत किसानों को सरकार द्वारा आर्थिक सहायता प्रदान किया जा रहा है। ताकि वह अपने और अपने फसल की जरूरत को पूरा कर सकें। इस योजना के तहत अब तक 16 किस्तों में सरकार किसानों को पैसा दे चुकी है और 17वा किस्त भी जारी होने वाला है। 

ऐसे में अगर आप 17वीं किस्त के पैसे के बारे में जानकारी पाना चाहते हैं और जानना चाहते हैं कि वह पैसे आपके अकाउंट में आए हैं या नहीं आए हैं तो आप नीचे बताए गए कुछ स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं। इसके अलावा अगर आप अभी तक इस योजना का लाभ नहीं ले पाए हैं तो आप PM Kisan Yojana के ऑफिशल वेबसाइट से ऑनलाइन आवेदन कर इस योजना का लाभ लेना प्रारंभ कर सकते हैं। यह सारी जानकारी प्राप्त करने के लिए बस हमारा यह छोटा सा आर्टिकल आपको अंत तक पढ़ना होगा। 

PM Kisan Samman Nidhi Yojana 2024

भारत के वर्तमान प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के द्वारा किसानों की आर्थिक स्थिति में सुधार लाने के लिए किसान योजना को 1 दिसंबर 2018 को लागू किया गया था। इस योजना के तहत सरकार सभी छोटे एवं सीमांत किसानों के बैंक अकाउंट में हर साल ₹6000 की आर्थिक राशि ट्रांसफर करेगी। ताकि इन पैसों का इस्तेमाल कर किसान अपने आर्थिक स्थिति को सुधार सके और अपनी फसल को और भी बेहतर कर सके। 

सरकार द्वारा किसानों को जो ₹6000 की आर्थिक राशि दी जाती है वह 1 साल में तीन किस्तों के माध्यम से दी जाती है। प्रत्येक किस 4 महीने के अंतराल पर दिया जाता है और प्रत्येक किस्त के दौरान ₹2000 सरकार द्वारा किसानों के बैंक खाते में ट्रांसफर किया जाता है। ऐसे में जो लोग इस योजना का लाभ नहीं ले पा रहे हैं वह इस योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इसके अलावा जो लोग इस योजना का लाभ पाने के लिए आवेदन कर चुके हैं फिर भी उनको इस योजना का लाभ नहीं मिल रहा है तो वह अपना E KYC कर इस योजना का लाभ प्राप्त कर सकते हैं। 

योजना का नाम PM Kisan Samman Nidhi Yojana
उद्देश्यदेश के सभी किसानों को आर्थिक मदद पहुंचाना
लाभार्थीदेश के सभी किसान
आवेदन प्रक्रियाऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया
आधिकारिक वेबसाइटhttps://pmkisan.gov.in/

किसान योजना से जुड़े कुछ मुख्य तथ्य 

आइए हम आपको नीचे इस योजना से जुड़े कुछ मुख्य तथ्य के बारे में बताते हैं। 

  • pm kisan yojana को भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के द्वारा लागू किया गया है। 
  • यह योजना 1 दिसंबर 2018 से चल रही है। 
  • इस सूचना के तहत भारत के छोटे एवं सीमांत किसानों को लाभ प्राप्त कराया जाएगा। 
  • केंद्र सरकार द्वारा प्रधानमंतरी किसान योजना लागू किया जाने का मुख्य उद्देश्य छोटे एवं सीमांत किसानों की आर्थिक स्थिति में सुधार लाना है। 
  • केंद्र सरकार इस योजना के तहत सभी किसानों के खाते में सलाना ₹6000 ट्रांसफर करने का प्रावधान रखी है। 
  • यह ₹6000 सरकार लाभार्थी के खाते में तीन किस्तों में ट्रांसफर करेगी। 
  • सरकार द्वारा प्रत्येक किस्त 4 महीनों पर दिया जाएगा। 

Eligibility for PM Kisan Samman Yojana 

अगर आप एक किसान हैं और किसान योजना का लाभ पाना चाहते हैं तो आपके पास निम्न योग्यताएं होनी चाहिए 

  • आवेदक भारत का मूल निवासी होना चाहिए। 
  • उसकी उम्र 18 वर्ष से अधिक होनी अनिवार्य है। 
  • उसके पास 2 हेक्टेयर खेती योग्य भूमि होनी चाहिए। 
  • वह किसी भी सरकारी पद पर नियुक्त ना हो। 
  • उसको सरकार द्वारा किसी भी तरह का पेंशनर दिया जाता है। 

Benefits of PM Kisan Yojana

आइए नीचे Kisan Yojana से किसानों को होने वाले लाभ के बारे में हम आपको बताते हैं। 

  • प्रधानमंत्री किसान योजना के तहत किसानों को हर साल ₹6000 की आर्थिक सहायता प्राप्त होगी। 
  • इन पैसों का इस्तेमाल कर किसान अपने परिवार की आर्थिक स्थिति सुधार सकते हैं और इसके साथ-साथ अपने फसल को भी जरूरतमंद चीज देकर उसे बेहतर बना सकते हैं। 
  • सरकार द्वारा यह ₹6000 आपको तीन किस्तों में मिलेंगे ताकि आप समय-समय पर अपनी फसलों की जरूरत के अनुसार इन पैसों का इस्तेमाल करें। 
  • सरकार द्वारा यह पैसे आपके अकाउंट में ट्रांसफर किया जाएगा। 

Documents for PM Kisan Yojana 

आइए हम आपको नीचे कुछ आवश्यक दस्तावेजों के बारे में बताते हैं जो पीएम किसान योजना का लाभ पाने के लिए अनिवार्य है। 

  • आधार कार्ड
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • कृषक होने का प्रमाण पत्र
  • मूल निवास प्रमाण पत्र
  • बैंक अकाउंट का विवरण
  • आय प्रमाण पत्र
  • पैन कार्ड
  • खाता खतौनी की नकल 

Apply Online for PM Kisan Yojana

आइए नीचे आपको स्टेप बाय स्टेप बताया जा रहा है कि आप Kisan Yojana का लाभ पाने के लिए ऑनलाइन आवेदन कैसे कर सकते हैं। 

  • प्रधानमंत्री किसान योजना का लाभ पाने के लिए सबसे पहले आप इसके ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं। 
  • उसके बाद इस वेबसाइट के होम पेज पर दिख रहे नया किसान रजिस्ट्रेशन के ऑप्शन पर क्लिक करें। 
  • अब आपको नए पेज पर कुछ मांगी गई जानकारियां दर्ज करनी है और सबमिट के विकल्प पर क्लिक करना है। 
  • इसके बाद आपके सामने एक आवेदन फॉर्म आएगा जिसे आप बिल्कुल ध्यान पूर्वक सही-सही भरे और फिर सबमिट के ऑप्शन पर क्लिक करें। 
  • जैसे ही आप सबमिट के ऑप्शन पर क्लिक करते हैं आप इस योजना के तहत ऑनलाइन अप्लाई कर चुके हैं। 

किसान योजना के तहत ई E KYC कैसे करें 

आइए नीचे आपको पूरा प्रोसेस बताया जा रहा है जिसके माध्यम से आप किसान योजना के तहत E KYC कर इस योजना का लाभ प्राप्त कर सकते हैं। 

  • E KYC करने के लिए सबसे पहले आप किसान योजना के ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट करें। 
  • उसके बाद फॉर्मर के सेक्शन में E KYC के विकल्प पर क्लिक करें। 
  • इसके बाद आपको अपना आधार नंबर दर्ज करना है और कैप्चा कोड भरकर सर्च के आप्शन पर क्लिक करना है। 
  • अब आपको अपना मोबाइल नंबर दर्ज करना है। 
  • आपके मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी आएगा जिस ओटीपी को आप वहां पर भरे और सबमिट पर क्लिक करें। 
  • इतना करने के बाद आप E KYC कर चुके हैं और अब आपको इस योजना का लाभ मिलेगा। 

FAQs 

Q. पीएम किसान योजना क्या है? 

सरकार द्वारा चलाया जा रहा किसान योजना एक ऐसी योजना है जिसके माध्यम से गरीब किसानों को सरकार द्वारा आर्थिक सहायता प्राप्त कराया जाता है। 

Q. प्रधानमंत्री किसान योजना के लाभ क्या है?

सरकार देश के सभी किसानों को किसान योजना के तहत 1 साल में तीन किस्तों के माध्यम से ₹6000 की आर्थिक सहायता दे रही है। 

Q. पीएम किसान योजना का लाभ कौन ले सकता है? 

भारत के सभी छोटे एवं सीमांत किसान जो भारत के मूल निवासी हैं वह इस योजना का लाभ ले सकते हैं। 

निष्कर्ष 

आज के इस लेख में हमने आपको PM Kisan Samman Nidhi Yojana से जुड़ी सभी बातें बिल्कुल अच्छी तरह बताई है। हमने आपको बताया है कि इस योजना का लाभ पाने के लिए आप ऑनलाइन आवेदन और E KYC कैसे कर सकते हैं। अगर यह लेख और इस लेख के द्वारा दी गई जानकारी आपको पसंद आया तो आप इसे अपने से जुड़े सभी लोगों के साथ शेयर करें। 

Saurabh Ninawe

My name is Saurabh and i have 7 years of experience in education industry. in this Sarkari Job blog I provide information about the Jobs, Result, Yojana and many more.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment