PM Awas Yojana New List : प्रधानमंत्री आवास योजना का पेमेंट मिलना हो गया शुरू, यहाँ से चेक करे लिस्ट में अपना नाम

By: Saurabh Ninawe

On: January 9, 2026

Follow Us:

Job Details

PM Awas Yojana New List

PM Awas Yojana New List – प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के द्वारा देश के गरीब नागरिकों को घर बनाने के लिए आर्थिक सहायता दी जाती है। यह आर्थिक सहायता ग्रामीण आवास योजना के अंतर्गत दी जाती है। साल 2018 में गरीब लोगों को पक्का मकान देने के लिए आवास योजना को शुरू किया गया था। तब से लेकर अब तक सरकार लगातार आवास योजना की सुविधा सभी को दे रही है। अगर आप इस योजना का लाभ लेना चाहते हैं तो आपको आवास योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन करना होगा।

आज से कुछ महीने पहले आवास योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन किया गया था। जितने भी लोगों ने इस योजना के लिए आवेदन किया था उन्हें प्रधानमंत्री आवास योजना का पेमेंट मिलना शुरू हो गया है। आप इस योजना का पैसा कैसे प्राप्त कर सकते हैं इसकी पूरी जानकारी नीचे दी गई है।

PM Awas Yojana New List Update

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना के अंतर्गत लाखों लोगों को पक्का मकान दिया जाता है। आपको बता दे आवास योजना को दो भाग में शुरू किया गया है। पहली शहरी आवास योजना जिसके जरिए शहर के गरीब लोगों को बना बनाया पक्का मकान दिया जाता है और ग्रामीण आवास योजना जिसके जरिए गांव के गरीब नागरिकों को पक्का मकान बनाने के लिए 120000 रुपए की आर्थिक सहायता दी जाती है।

इस योजना को पहले 2020 तक के लिए लागू किया गया था लेकिन इसकी सफलता को देखते हुए इसे 2025 तक के लिए लागू कर दिया गया है। आज भी बहुत सारे ग्रामीण लोगों को इसका लाभ नहीं मिल पाया है इसके लिए वह आवेदन करते हैं और उन्हें पैसा मिलता है। कुछ महीने पहले आवेदन प्रक्रिया को शुरू किया गया था जितने लोगों ने आवेदन किया है उनकी लिस्ट आ गई है उस लिस्ट में आप अपना नाम देखें और अपने बैंक में पैसा प्राप्त करें।

आवास योजना का पैसा किसको दिया जाता है?

प्रधानमंत्री आवास योजना का पैसा कुछ निर्धारित लोगों को दिया जाता है जिसकी सूची नीचे प्रस्तुत की गई है – 

  • प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना का लाभ लेने वाले व्यक्ति की उम्र 18 वर्ष से अधिक होनी चाहिए।
  • इस योजना के लिए आवेदन करने वाले व्यक्ति के पास गांव में 3 हेक्टेयर से अधिक की प्रॉपर्टी नहीं होनी चाहिए और शहर में 5 हेक्टेयर से अधिक की प्रॉपर्टी नहीं होनी चाहिए।
  • आवेदन करने वाले व्यक्ति की सालाना आय ₹200000 से कम होनी चाहिए।
  • आवास योजना के लिए आवेदन करने वाला व्यक्ति इनकम टैक्स देने का पात्र नहीं होना चाहिए।
  • इस योजना का पैसा सीधे बैंक अकाउंट में भेजा जाता है।
  • आवास योजना का पैसा केवल गांव के लोगों को दिया जाता है इस वजह से आपका आधार कार्ड में गांव का एड्रेस होना चाहिए।

 ग्रामीण आवास योजना का पैसा ना मिलने पर क्या करें

विभिन्न प्रकार के सरकारी आंकड़ों के मुताबिक बहुत सारे गरीब नागरिकों को प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना का लाभ नहीं मिल पाया है। कुछ पात्रता में कमी और टेक्निकल खराबी के कारण कुछ लोगों को पैसा नहीं मिल पाता है। ऐसे लोगों की संख्या आमतौर पर कम होती है लेकिन इन लोगों के भलाई के लिए राज्य सरकार की तरफ से आवास योजना का संचालन किया जाता है।

लगभग सभी राज्य की तरफ से आवास योजना का संचालन किया जा रहा है अगर आपको पीएम आवास योजना का लाभ नहीं मिला है तो आप अपने राज्य सरकार द्वारा संचालित आवास योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं और इस सुविधा को प्राप्त कर सकते हैं। | PM Awas Yojana New List 

How to check PM Awas Yojana List Online

अगर आप प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना की लिस्ट में अपना नाम देखना चाहते हैं तो आपको नीचे बताए निर्देशों का पालन करना होगा – 

  • सबसे पहले आपको प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना है।
  • होम पेज पर आपको स्टेक होल्डर का एक विकल्प देखने को मिलेगा जिस पर क्लिक करना है।
  • इसके बाद PMGAY का विकल्प मिलेगा जिस पर क्लिक करना है।
Gramin Aawas Yojana New List
  • अब आपके समक्ष एक नया पेज खुलेगा जहां आपको एडवांस सर्च के विकल्प पर क्लिक करना है।
PM Awas Yojana
  • अब एक नया पेज ओपन होगा जहां आपको अपने राज्य का जिला ब्लाक और अन्य आवश्यक जानकारी को भरकर सबमिट करना है।
  • इसके बाद आपके सामने पूरी लिस्ट ओपन हो जाएगी जिसमें आपको अपना और अपने गांव के अन्य लोगों का नाम सर्च करना है।

सारांश

इस लेख में PM Awas Yojana List के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दी गई है जिसे पढ़कर आप आसानी से समझ सकते हैं कि प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना का पैसा कब जारी किया जाएगा और किस प्रकार आप आसानी से ग्रामीण आवास योजना का पैसा प्राप्त कर सकते हैं अतः इसे अपने मित्रों के शांति साझा करें और अपने सुझाव कमेंट में जरूर बताएं।

Saurabh Ninawe

My name is Saurabh and i have 7 years of experience in education industry. in this Sarkari Job blog I provide information about the Jobs, Result, Yojana and many more.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment