PM Awas Yojana – PM आवास योजना पैसा कब आएगा आवास का खाते में घर बैठे चेक करें

By: Saurabh Ninawe

On: December 22, 2025

Follow Us:

Job Details

PM Awas Yojana – प्रधानमंत्री आवास योजना एक महत्वपूर्ण दस्तावेज है जिसके जरिए सरकार देश के गरीब ग्रामीण नागरिकों को पक्का मकान बनाने के लिए पैसा दे रही है। इस योजना के लिए कोई भी ग्रामीण व्यक्ति ऑनलाइन आवेदन कर सकता है और लिस्ट में अपना नाम चेक कर सकता है। अगर आपने पीएम आवास योजना के लिए आवेदन किया है तो पीएम आवास योजना पैसा कब आएगा इसके बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दी गई है।

पीएम आवास योजना पैसा कब आएगा और आप घर बैठे कैसे अपने खाते में पैसा चेक कर सकते हैं इसके लिए नीचे निर्देश दिए गए है। पीएम आवास योजना का पैसा लेने के लिए आपको सबसे पहले लिस्ट में अपना नाम देखना होगा।

PM Awas Yojana 2023

PM Awas Yojana 2023

प्रधानमंत्री आवास योजना को पीएम मोदी के द्वारा साल 2015 में लागू किया गया था। इस योजना को 5 साल के लिए लागू किया गया था मगर इसकी सफलता को देखते हुए 2025 तक इसे लागू किया गया है। सरकार 2023 में 80 लाख से अधिक लोगों को पक्का मकान का पैसा देना चाहती है।

PM Awas Yojana के अंतर्गत आप पक्का मकान बनाने के लिए पैसा कैसे प्राप्त कर सकते हैं इसकी पूरी जानकारी नीचे दी गई है। सबसे पहले आपको आवास योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन करना होगा उसके बाद पीएम आवास योजना ग्रामीण लिस्ट में अपना नाम चेक करना होगा।

पीएम आवास योजना का पैसा कैसे मिलता है?

Pradhanmantri Awas Yojana को दो भाग में लागू किया गया है। प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना के अंतर्गत सरकार गांव के लोगों को पक्का मकान बनाने के लिए 120000 रुपए देती है। इसके साथ ही प्रधानमंत्री शहरी आवास योजना को शुरू किया गया है जिसमें शहर के गरीब लोगों को बना बनाया पक्का मकान मिलता है।

अगर आप गांव में रहने वाले गरीब नागरिक हैं और अपने आवास योजना के लिए आवेदन किया है तब लिस्ट में आपका नाम आएगा और उसके बाद आपके बैंक में 120000 रुपए भेजे जाएंगे।

पीएम आवास योजना पैसा कब आएगा?

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन प्रक्रिया चालू रहती है। बीच में कुछ समय के लिए आवेदन प्रक्रिया को बंद किया जाता है मगर लगभग हर महीने पीएम आवास योजना की आवेदन प्रक्रिया चालू रहती है।

आप इसके लिए ऑनलाइन ग्रामीण योजना के आधिकारिक वेबसाइट से आवेदन कर सकते है। इसके लिए आप ऑनलाइन आवेदन करेंगे तो अगले महीने एक लिस्ट जारी होगी जिसमें आपको अपना नाम चेक करना होगा।

आवास योजना का पैसा घर बैठे चेक करें

आप घर बैठे प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत मिलने वाले पैसे की जानकारी चेक कर सकते है। जैसा कि हमने आपको बताया सरकार सबसे पहले एक लिस्ट जारी करती है और जितने लोगों का नाम उसे लिस्ट में होता है उन्हें आवास योजना का पैसा मिलता है। आपका नाम उसे लिस्ट में है या नहीं इसे चेक करने के लिए नीचे बताए गए निर्देशों का पालन करें – 

  • सबसे पहले आपको प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना है। 
  • उसके बाद आपको स्टेकहोल्डर के विकल्प पर क्लिक करना है।
Pm Awas Yojana Official website
  • अब आपको यहां PMGAY के विकल्प पर क्लिक करना है और एक नया पेज खुलेगा।
PM Awas Yojana Apply Online 2
  • अब आपको एडवांस सर्च के विकल्प पर क्लिक करना है।
PM Awas Yojana Apply Online
  • इसी के साथ एक नए पेज में पूरी जानकारी दी गई होगी जहां आपको राज्य जिला और ब्लॉक का नाम चुनकर सबमिट करना है।
  • अब आपके सामने लिस्ट ओपन हो जाएगा इस लिस्ट में न केवल आप अपना बल्कि अपने गांव के किसी भी व्यक्ति का नाम देख सकते हैं।

 निष्कर्ष

आज इस लेख में हमने आपको बताया कि आप पीएम आवास योजना (PM Awas Yojana) का पैसा कैसे चेक कर सकते हैं इसके अलावा प्रधानमंत्री आवास कब आता है। अगर हमारे द्वारा सजा जानकारी को पढ़ने के बाद आप आसानी से समझ पाए हैं तो इसे अपने मित्रों के साथ भी साझा करें।

Saurabh Ninawe

My name is Saurabh and i have 7 years of experience in education industry. in this Sarkari Job blog I provide information about the Jobs, Result, Yojana and many more.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment