New Aadhar Card Apply Online: आधार कार्ड नया कैसे बनवा सकते है जाने अभी

By: Saurabh Ninawe

On: December 22, 2025

Follow Us:

Job Details

New Aadhar Card Apply Online – देश के सभी नागरिकों के लिए आधार कार्ड आइडेंटी कार्ड की तरह काम करता है। यह एक महत्वपूर्ण दस्तावेज है जिसे पहचान पत्र के रूप में कहीं भी इस्तेमाल किया जा सकता है। अगर आप भारत के नागरिक हैं तो आपको अपना आधार कार्ड बनवाना चाहिए। इसकी मदद से ही आप सरकार के योजना और अन्य दस्तावेज का लाभ उठा सकते हैं।

आधार कार्ड नया कैसे बनवा सकते हैं इसकी पूरी जानकारी नीचे दी गई है। वर्तमान समय में आप ऑनलाइन आधार कार्ड बनवा सकते है। इसके लिए आप आसानी से आधार कार्ड के आधिकारिक वेबसाइट से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। अगर आप अपना एक नया आधार कार्ड बनवाना चाहते हैं तो नीचे बताए गए निर्देशों का पालन करें।

मोबाइल से आधार कार्ड नया कैसे बनवा सकते हैं

New Aadhar Card Apply Online

अगर आप अपना नया आधार कार्ड बनवाना चाहते हैं तो इसके लिए आपको स्थानीय आधार सेवा केंद्र में जाना होगा। आपको बता दे मोबाइल से आप आधार कार्ड नहीं बनवा सकते हैं। आपको आधार सेवा केंद्र में जाना ही होगा।

मोबाइल से आप अपना आधार अधूरा ही कम कर पाएंगे आधार सेवा केंद्र में आपका फिंगरप्रिंट बायोमेट्रिक और आई स्कैन किया जाएगा इसके बाद ही आपका आधार कार्ड बन पाएगा।

नए आधार कार्ड का महत्व

हर व्यक्ति के पास आधार कार्ड होना चाहिए भारत के सभी नागरिकों के लिए यह महत्वपूर्ण दस्तावेज है। मगर एक नया आधार कार्ड बनवाना आवश्यक होता है इसकी आवश्यकता और महत्वता को नीचे सूचीबद्ध किया गया है – 

  • आधार कार्ड बचपन में बनता है जिसके बाद चेहरा बदल जाता है इस वजह से आधार कार्ड के फोटो को अपडेट करने की जरूरत होती है।
  • वक्त के साथ हमारे फिंगरप्रिंट और बायोमेट्रिक भी बदलते हैं इस वजह से नए आधार कार्ड की आवश्यकता होती है।
  • आधार कार्ड जितना अपडेट रहेगा आपको दस्तावेज बनवाने में उतनी आसानी होगी।
  • सरकार की योजना, नौकरी के लिए आवेदन परीक्षा, और अन्य आवश्यक दस्तावेज बनवाने के लिए नए आधार कार्ड की जरूरत होती है।

आधार कार्ड नया कैसे बनवाएं | New Aadhar Card Apply Online

अगर आप अपना एक नया आधार कार्ड बनवाना चाहते हैं तो इसके लिए आपको नीचे बताए गए दिशा निर्देशों का पालन करना होगा – 

  • सबसे पहले आधार कार्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • भाषा का चयन करने के बाद माय आधार के विकल्प पर जाएं।
  • वहां आपको आधार सेवा केंद्र का विकल्प देखने को मिलेगा जिस पर क्लिक करना है।
New Aadhar Card Apply Online
  • आपको अपने राज्य जिला और ब्लॉक की जानकारी देनी है। इसके बाद आपके इलाके में कहाँ-कहाँ आधार सेवा केंद्र है उसका पता दे दिया जाएगा।
  • आप उनमें से अपने किसी भी आधार सेवा केंद्र पर क्लिक करके अपॉइंटमेंट ले सकते हैं।
  • इसके बाद निर्धारित समय और तिथि पर आपको आधार सेवा केंद्र जाना है और नया आधार कार्ड बनवाना है।

नया आधार कार्ड कैसे बनवाएं

जैसा कि हमने आपको बताया नया आधार कार्ड बनवाने के लिए आपको आधार सेवा केंद्र में जाना होता है। इसके लिए आपको नीचे बताए गए दिशा निर्देशों का पालन करना होगा – 

  • आधार सेवा केंद्र में आप बिना अपॉइंटमेंट के भी जा सकते है।
  • वहां आपको एक आवेदन फॉर्म भरकर जमा करना होगा 
  • उस आवेदन फार्म में कुछ आवश्यक जानकारी मांगी गई होगी जैसे आपका नाम पिता का नाम और पता।
  • अब आपका फिंगरप्रिंट बायोमेट्रिक और अन्य जानकारी मशीन के जरिए ली जाएगी।
  • उसके बाद आपको कुछ दिनों तक इंतजार करना है आमतौर पर दो हफ्ते से एक महीने का इंतजार करना पड़ता है।
  • उसके बाद आप अपना आधार कार्ड आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं।

किसी प्रकार की परेशानी होने पर क्या करें

आधार कार्ड बनवाने का कार्य आपको आधार सेवा केंद्र पर जाकर करना है। अगर किसी प्रकार की परेशानी होती है तो आप आधार सेवा केंद्र में अपनी शिकायत दर्ज कर सकते हैं इसके अलावा आधार कार्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर भी शिकायत दर्ज करने का पोर्टल दिया गया है।

आप किसी भी आधार सेवा केंद्र में जाकर आवेदन कर सकते है। इसलिए अगर आपको एक आधार सेवा केंद्र में परेशानी होती है तो आप किसी अन्य सेवा केंद्र में जा सकते हैं साथ ही अपने परेशानी की शिकायत अधिकारी की वेबसाइट पर दर्ज भी कर सकते हैं।

निष्कर्ष

आज इस लेख में आधार कार्ड नया कैसे बनवाएं (New Aadhar Card Apply Online) इसके बारे में जानकारी दी गई है। हमारे द्वारा दिए गए निर्देशों को पढ़कर आप आसानी से आधार कार्ड बनवाने की प्रक्रिया को समझ सकते है। इस पूरी प्रक्रिया को सरल शब्दों में समझाया गया है साथी अन्य आवश्यक जानकारी को भी सूचीबद्ध तरीके से बताया गया है।

Saurabh Ninawe

My name is Saurabh and i have 7 years of experience in education industry. in this Sarkari Job blog I provide information about the Jobs, Result, Yojana and many more.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment