Bihar Board Toppers and BSEB 10th Result 2022: बिहार के शिक्षा मंत्री विजय कुमार चौधरी ने गुरुवार को कक्षा 10वीं के परिणाम जारी करते हुए कहा कि रिजल्ट में बेटियों ने बेटों का जबरदस्त टक्कर दी है। उन्होंने बताया कि ओवरऑल रिजल्ट 79.88 फीसदी रहा है। यह पिछले साल के परिणाम से बेहतर है।
BSEB 10th Result: बिहार विद्यालयी परीक्षा समिति, पटना (BSEB) की ओर से बिहार बोर्ड मैट्रिक के टॉपर्स की सूची biharboardonline.bihar.gov.in पर जारी कर दी गई है। बीएसईबी कक्षा 10वीं के परिणामों की मेरिट सूची में शीर्ष पांच पायदान पर कुल आठ विद्यार्थियों ने जगह बनाई है। इनमें से चार छात्राएं हैं और चार छात्र हैं। यानी की मेरिट सूची में मामला बराबरी का रहा है। वहीं, अगर शीर्ष तीन पदों की मेरिट की बात करें तो यहां लड़कियां लड़कों से आगे रही हैं। शीर्ष तीन पायदान पर चार विद्यार्थियों ने जगह बनाई है। इनमें से तीन छात्राएं हैं।
Table of Contents
Bihar Board Result: मेरिट सूची में शीर्ष 10 स्थानों में 40 विद्यार्थी
बिहार बोर्ड 2022 के मैट्रिक परीक्षा परिणाम की मेरिट सूची में शीर्ष 10 स्थानों पर करीब 40 विद्यार्थियों ने जगह बनाई है। इससे पहले बीते साल टॉप 10 में 100 से ज्यादा उम्मीदवारों ने जगह बनाई थी। बिहार के शिक्षा मंत्री विजय कुमार चौधरी ने गुरुवार को कक्षा 10वीं के परिणाम जारी करते हुए कहा कि रिजल्ट में बेटियों ने बेटों का जबरदस्त टक्कर दी है। उन्होंने बताया कि ओवरऑल रिजल्ट 79.88 फीसदी रहा है। यह पिछले साल के परिणाम से बेहतर है।
BSEB 10th Result: बिहार बोर्ड रिजल्ट एक नजर में
- इस बार बोर्ड परीक्षा में 16 लाख 11 हजार 99 परीक्षार्थी पंजीकृत थे।
- इन परीक्षार्थियों में 8,20,179 छात्र व 7,90,920 छात्राएं शामिल थीं।
- इनमें से कुल 12,86,971 परीक्षार्थी पास हुए हैं।
- पास होने वालों में 6,78,110 छात्र व 6,08,861 छात्राएं रही हैं।
Bihar Board 10th Toppers: किसे मिली कौनसी रैंक और कितने अंक
रैंक | टॉपर का नाम | अंक |
1 | रामायणी रॉय | 487 |
2 | सानिया कुमारी | 486 |
विवेक कुमार ठाकुर | 486 | |
3 | प्रज्ञा कुमारी | 485 |
4 | निर्जला कुमारी | 484 |
5 | अनुराग कुमार | 483 |
सुसान कुमार | 483 | |
निखिल कुमार | 483 |
Bihar Board 10th Result: टॉप थ्री में औरंगाबाद से दो छात्राएं, दाऊद नगर की बेटी बनीं स्टेट टॉपर
बिहार बोर्ड की मेरिट सूची में औरंगाबाद की दो छात्राओं ने टॉप थ्री रैंक में जगह बनाई है। इस बार पहली और तीसरी मेरिट औरंगाबाद से ही है और संयोग से दोनों लड़कियां हैं। औरंगाबाद के दाऊद नगर की रामायणी रॉय ने टॉप किया है। रामायणी, पटेल हाईस्कूल की छात्रा हैं। रामायणी ने 500 में 487 अंक यानी 97.4 फीसदी मार्क्स हासिल किए हैं। वहीं, तीसरे स्थान पर भी औरंगाबाद की प्रज्ञा कुमारी ने जगह बनाई है। प्रज्ञा ने कुल 485 अंक हासिल किए हैं। जबकि, नवादा की सानिया और मधुबनी के विवेक कुमार संयुक्त तौर पर दूसरे स्थान पर रहे। इन दोनों को बराबरी से 486 अंक मिले हैं।