E Shram Card Kyc : यदि ई श्रम कार्ड के पैसे नहीं मिले तो जल्दी करें ये काम, फिर मिलेंगे पैसे

By: Saurabh Ninawe

On: January 25, 2026

Follow Us:

Job Details

E Shram Card Kyc 2022 – क्या आपने भी अपना ई श्रम कार्ड बनवाया है  लेकिन उसमे कुछ गलती हो गई है या फिर आप किसी अन्य जानकारी को अपडेट करना चाहते है हमारा ये आर्टिकल आपके लिए है क्योंकि हम आपको विस्तार से E KYC करने की पूरी जानकारी व पूरी ऑनलाइन प्रक्रिया की जानकारी प्रदान करेंगे। जिन नागरिकों ने ई-श्रम पोर्टल पर खुद को पंजीकृत किया है या ई-श्रम कार्ड प्राप्त किया है, उन्हें ई-श्रम पोर्टल के माध्यम से अपना ई-केवाईसी अपडेट करना होगा।

E Shram Card, e shram card kyc​

Shram Card के आधार पर आपके परिवार को आपकी दुर्घटना में मृत्यु होने पर 2 लाख रुपयो का बीमा और दुर्घटना में दिव्यांग होने पर कुल 1 लाख रुपयो का बीमा प्रदान किया जाता है। जो ई श्रम कार्ड धारक श्रमिक,  प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना में, आवेदन करते है उन्हें 60 साल की आयु के बाद कुल 1000 रुपयो का पेंशन प्रदान किया जायेगा जिससे उन्हें सामाजिक सुरक्षा की प्राप्ति होगी और उनके उज्ज्वल भविष्य का निर्माण होगा।

e shram card kyc​ | ई श्रम कार्ड क्या है?

इस ई श्रम कार्ड के द्वारा जितने भी श्रमिक है उनको रोजगार दिया जायेगा तथा जब आप ई श्रम कार्ड के लिए Online Apply करते है तो आप से काम के बारे में पूछा जाता है उसी के बेस पर आप सभी कार्ड धारी को सरकार के द्वारा काम प्रदान किया जायेगा। ई श्रम कार्ड धारको को सरकार के द्वारा 1000 रुपये की राशी भेजी जा रही हैं l

ई-श्रम कार्ड में 12 अंकों का यूनिवर्सल अकाउंट नंबर रहेगा। ये कार्ड पूरे देश में वैध रहेगा। ई-श्रम कार्ड जीवन भर के लिए मान्य है। जिन लोगों की उम्र 15 साल से ज्यादा लेकिन 60 साल से कम है, वे इसके लिए अप्लाई कर सकते हैं। यदि आप भी एक मजदूर हैं और आप ई-श्रम कार्ड बनाना चाहते हैं तो आप पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आप घर बैठे या साइबर कैफे में जाकर आसानी से आवेदन कर सकते हैं।

E Shram Card eKyc 2022 Highlights

योजना का नामE Shram Card
योजना की शुरुआतभारत सरकार
आवेदन करने की अंतिम तिथिUpdate Soon
लेख श्रेणीE Shram Card eKyc 2022 Full Process
लाभार्थियोंअसंगठित क्षेत्रों में कामगारों को पेंशन और बीमा प्रदान करना
उद्देश्योंअसंगठित कामगारों का राष्ट्रीय डाटाबेस
आवेदन करने के तरीकेसीएससी या ई श्रम पोर्टल के माध्यम से
कुल पंजीकृत श्रमिकअब तक 1,53,78,268 गिनती
आयु सीमान्यूनतम 15 वर्ष
ईश्रम हेल्पलाइन टोल-फ्री नंबर14434
Official Websiteregister.eshram.gov.in

E Shram Card eKyc 2022 Process

इन चरणों का पालन करके, आप आसानी से ई-श्रम वेब पोर्टल के माध्यम से अपने आधार कार्ड को अपने ई-श्रम कार्ड से ऑनलाइन लिंक कर सकते हैं।

  •  ई-श्रम पोर्टल पर जाएं l
  • नए पेज पर, मुख्य मेनू पर “पहले से पंजीकृत” विकल्प पर क्लिक करें।
  • इसके बाद, “अपडेट ई-केवाईसी” पर क्लिक करें।
  • एक नया पेज खुलेगा।
  • इस पेज पर अपने आधार कार्ड से जुड़ा मोबाइल नंबर दर्ज करें।
  • कैप्चा दर्ज करें।
  • इसके बाद सेंड ओटीपी पर क्लिक करें।
  • अपने नंबर पर प्राप्त ओटीपी दर्ज करें।
  • “सबमिट करें” पर क्लिक करें।
  • एक नया पेज खुलेगा।
  • अपना आधार नंबर दर्ज करें।
  • अब आपको अपना ई-केवाईसी पूरा करने के लिए तीन विकल्प मिलेंगे। आप किसी एक का चयन कर सकते हैं।
  • सबसे आसान ओटीपी है। इसे चुनें।
  • कैप्चा डालें।
  • सबमिट पर क्लिक करें।
  • ओटीपी दर्ज करें।
  • Validate पर क्लिक करें।
  • आधार विवरण के साथ एक नया पेज दिखाई देगा।
  • “मैं सहमत हूं” पर क्लिक करें।
  • अब “ई-केवाईसी जानकारी अपडेट करें” पर क्लिक करें।
E श्रम कार्ड KYCVisit

ई श्रम कार्ड के लिए ऑनलाइन आवेदन कैसे करें (How to apply for New E Shram Card)

घर बैठे अपने मोबाइल की मदद से कैसे ई श्रम कार्ड के लिए आवेदन कर सकते है इसकी पूरी प्रक्रिया आपको नीचे मिल जाएगी l इन स्टेप्स की मदद से बिना परेशान हुए आसानी से कार्ड के लिए आवेदन करें –

  • अपने मोबाइल में सबसे पहले आपको दिए गए लिंक से ई श्रम के आधिकारिक पोर्टल पर जाना होगा।
  • इसके बाद आपके सामने इस योजना का होमपेज खुल जायेगा।
  • अब आपको ‘ ई श्रम पंजीकरण ‘ का चयन करना होगा ।
  • अब आपको एक नए पृष्ठ पर भेज दिया जाएगा जहां आपको अपनी स्क्रीन पर दिए गए कैप्चा कोड के साथ आधार संख्या जैसे विवरण दर्ज करने होंगे।
  • ‘ओटीपी भेजें’ विकल्प पर क्लिक करें।
  • अब आप वन-टाइम पासवर्ड अपने मोबाइल फोन पर एक एसएमएस प्राप्त कर सकेंगे।
  • आपको ओटीपी जमा करना होगा और आगे बढ़ना होगा।
  • अब अपना बैंक खाता नंबर, पूरा नाम, पिता का नाम, माता का नाम, पति या पत्नी का नाम, पेशा, संगठन का नाम, मासिक आय, आय प्रमाण पत्र संख्या, अधिवास प्रमाण पत्र संख्या आदि जैसे विवरण दर्ज करने होंगे।
  • इन सभी विवरणों को दर्ज करने के बाद, आपको सबमिट बटन पर क्लिक करना होगा।
  • आवेदन पत्र पर दिए गए विवरण के सफल अनुमोदन के बाद, आप एक 12-अंकीय संख्या और जारी किए गए ई श्रम कार्ड प्राप्त करने में सक्षम होंगे।
  • आप भविष्य के लिए इसको अपने फ़ोन में भी सेव कर सकते हैं l

ई श्रम कार्ड पंजीकरण के लिए आवश्यक दस्तावेजों की सूची / Documents for New E Shram Card Registration

  • छात्र का आधार कार्ड
  • छात्र का राशन कार्ड
  • आय प्रमाण पत्र
  • निवास प्रमाण पत्र
  • जन्म प्रमाण पत्र,
  • बैंक खाता पासबुक
  • पासपोर्ट फोटोग्राफ और
  • वर्तमान मोबाइल नंबर
  • शैक्षिक योग्यता विवरण
  • कौशल और अनुभव विवरण
  • परिवार के सदस्यों का विवरण
  • आधार कार्ड से जुड़ा एक मोबाइल नंबर होना चाहिए।

Saurabh Ninawe

My name is Saurabh and i have 7 years of experience in education industry. in this Sarkari Job blog I provide information about the Jobs, Result, Yojana and many more.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment